फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IIT Kharagpur Student Offered 91-Lakh Salary.

आईआईटी खड़गपुर के छात्र को 91 लाख पैकेज

Wed, 05 Nov 2014 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Nov 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
IIT Kharagpur Student Offered 91-Lakh Salary.

आईआईटी खड़गपुर में करीब एक महीने तक चले प्लेसमेंट ऑफर में इस बार छात्रों को खासा फायदा मिला है। पिछले बैच के मुकाबले इस बार यहां के छात्रों को 20 फीसदी ज्यादा सैलरी ऑफर की गई है।

विज्ञापन


आईआईटी अधिकारियों के मुताबिक इस बार अब तक 125 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर आया है। लगभग सभी कंपनियों ने पिछली बार की तुलना में इस बार छात्रों को 20 फीसदी सैलरी में इजाफा किया है।
विज्ञापन


इस बार अब तक मिले पैकेज में सबसे बड़ा ऑफर 91 लाख का आया है। आईआईटी खड़गपुर की ओर से दी गई जानकारी में इस बार कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें गूगल माउंटेन वीव, फेसबुक, वर्क्स एप्लीकेशन और स्क्लबर्जर जैसी कई कंपनियों ने पहली बार शामिल होकर छात्रों को जरूरी ऑफर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आईआईटी संस्थानों में फाइनल प्लेसमेंट की शुरूआत 1 दिसंबर से होगी। इसमें ई-कॉमर्स से जुड़ी संस्थाएं, विदेशी निवेशक और दूसरे बड़े उद्योग घरानों के पहुंचने की संभावना है।


फिलहाल प्री-प्लेसमेंट में 91 लाख का बड़ा पैकेज पाने के बाद आईआईटी खड़गपुर के छात्रों में खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल प्लेसमेंट में उन्हें और बड़ा ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed