फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IIT, IIM, National Law School get Ford Foundation funds claims report

फोर्ड से IIT, IIM, को मिला पैसा, क्या करेगी सरकार

Fri, 01 May 2015 04:52 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
IIT, IIM, National Law School get Ford Foundation funds claims report

केंद्र सरकार ने पिछले महीने अमेरिकी एजेंसी फोर्ड फाउंडेशन को निगरानी सूची में डाल दिया था। सरकार ने कहा था कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित के कारण ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


फैसले के बाद फोर्ड फाउंडेशन से पैसा लेने से पहले केंद्र से अनुमति लेना अनिवार्य हो गया। सत्ता में आने के बाद से ही केंद की नरेंद्र मोदी सरकार का गैर सरकारी सामजिक संगठनों और उनके दानदाताओं के खिलाफ कठोर रवैया रहा।
विज्ञापन


उसका कहना है कि कई गैर सरकारी सामाजिक संगठन विकास के खिलाफ काम कर रहे है। पिछले महीने यही तर्क देकर उसे ग्रीनपीस इंडिया की विदेश फंडिंग पर भी रोक लगा दी थी। सरकार की यही धारणा फोर्ड फाउंडेशन के बारे में भी रही है। हालांकि फोर्ड फाउंडेशन के चंदों पर गौर करें तो इसने केवल सामाजिक संगठनों को ही सहयोग नहीं किया है, इससे चंदा पाने वालों में आईआईटी, आईआईएम और नेशनल लॉ स्कूल जैसी संस्थाएं भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के 7 संस्‍थानों ने फोर्ड फाउंडेशन से सहयोग लिया

IIT, IIM, National Law School get Ford Foundation funds claims report

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, देश के सात जानेमाने संस्‍थान फोर्ड फाउंडेशन के सहयोग से रिसर्च और स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाते हैं। ये संस्‍थान 2008 से 2013 के बीच, पांच सालों में 2.5 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि ले चुके हैं।

इन संस्‍थानों में आईआईटी बांबे, आईआईएम अहमदाबाद, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयूी) बंगलौर, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया, जीबी पंत सोशल साइंस इंस्टिट्यूट और नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च शामिल है।

सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए एनएलएसआईयूी के वीसी आर वेंकट राव ने कहा कि किसी संस्‍थान को किसी प्रोजेक्ट के लिए फंड लेने से पहले सरकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा, 'हम एक संवैध‌ानिक संस्‍था है और हमारे बजट का ऑडिट होता है। पहले दिन से फोर्ड फाउंडेशन हमें फंडिंग करता रहा है।'

जानिए, फोर्ड फाउंडेशन ने किसे दिया कितना पैसा

IIT, IIM, National Law School get Ford Foundation funds claims report

एनएलएसआईयू में फिलहाल फोर्ड फाउंडेशन के पैसे से दो प्रोजेक्ट और जनहित याचिकाओं की एक पीठ चल रही है। तीन लाख डॉलर का एक प्रोजेक्ट मई 2014 में पूरा होना था, हालांकि उसे दिसंबर 15 तक विस्तार दे दिया गया। दूसरा प्रोजेक्ट छह लाख डॉलर का है, जिससे एक लीगल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। 

आईआईटी बांबे में 530,000 डॉलर से 2013 में एक प्रोजेक्ट शुरु किया गया था। आईआईएम अहमदाबाद फोर्ड से 2008 में 164,840 डॉलर और 2012 में 150,000 डॉलर ले चुका है।

जेएनयू को फोर्ड ने 2005 और 2011 में दो अनुदान दिए थे। जामिया मिलिया इस्लामिया में फोर्ड के पैसे से एक पीठ चलाई जा रही है। संस्‍थान फोर्ड से 2013 में 200,000 डॉलर का अनुदान भी ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed