20 साल की छात्रा को मिली 2 करोड़ की कौन सी नौकरी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर, खड़गपुर और बीएचयू के बाद अब आईआईटी-बांबे के स्टूडेंड को करोड़ों का ऑफर मिला है। आईआईटी-बांबे की 20 वर्षीय छात्रा आस्था अग्रवाल को दो करोड़ का ऑफर मिला है, जो किसी भी अंडरग्रेजुएट छात्र को मिलने वाला संभवत: सबसे बड़ा ऑफर है। इस खबर को सुनने के बाद आस्था के परिजन खुशी से झूम उठे।
आस्था ने बताया कि जब वो फेसबुक के साथ मई-जून में कैलिफोर्निया में ट्रेनिंग ले रही थी, उसी वक्त वो लोग मेरी प्रतिभा से वाकिफ हो गए थे और उन्होंने मेरा चयन कर लिया। उसने बताया कि वो वहां पर साफ्टवेयर बनाएगी। आस्था ने बताया कि वो उसके काम से खुश थे और उन्होंने अब मुझे नौकरी का ऑफर दिया है। जब मैने उनके ऑफर पर सहमति जता दी तब उन्होंने मुझे कंफर्मेशन लेटर भेज दिया।
आस्था ने बताया कि वो अपने स्नातक का चौथा साल खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि वो अगले साल अक्टूबर में फेसबुक को ज्वाइन कर सके।
कानपुर, खड़गपुर और बीएचयू में भी मिला करोड़ों का ऑफर
आईआईटी कानपुर के चार छात्रों को भी 1 करोड़ का जॉब ऑफर हुआ था लेकिन छात्रों ने इसे यह कहकर ठुकरा दिया था कि यह सुकून भरा काम नहीं है। संस्थान के प्लेसमेंट सेल प्रमुख प्रोफेसर दीपू फिलिप ने बताया था कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चार छात्रों को 93 लाख रुपए सालाना वेतन की पेशकश की थी। ये इसके साथ ही कुछ अन्य सुविधाएं मिलाकर इनको करीब एक करोड़ का पैकेज मिलने वाला था।
वहीं आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को भी फेसबुक ने अच्छा खासा ऑफर दिया। फेसबुक ने इस छात्र को ने लगभग डेढ करोड़ रुपए सालाना वेतन की पेशकश की है।
अगर बात कैंपस प्लेसमेंट की करें तो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू भी इस मामले में एक अलग साख रखता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के एक छात्र को 2.3 करोड़ रुपए सालान की नौकरी मिली है। वहीं एक अन्य छात्र को 1.63 करोड़ सालाना के पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव मिला है।