{"_id":"dff2567c-c0b5-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"iim-indore-student-offered-salary-of-rs-34-lakh-per-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम के छात्र को मिला लाखों का पैकेज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईआईएम के छात्र को मिला लाखों का पैकेज
इंदौर/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम इंदौर के एक छात्र को 34 लाख रुपये के सालाना पैकेज का आकर्षक प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन
प्रबंधन संस्थान के प्रवक्ता ने प्रस्ताव देने वाली कंपनी का खुलासा किए बगैर यह जानकारी दी।
छात्र 2011-13 बैच का है। कुल 432 छात्रों और 142 कंपनियों ने संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। सभी को औसतन 12.1 लाख रुपये का पैकेज मिला।
आईआईएम-आई में इस साल पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को रोजगार देने में 142 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई।
इनमें से 30 प्रतिशत नियोक्ता ऐसे थे जिन्होंने पहली बार संस्थान की सीढ़ियां चढ़कर इन विद्यार्थियों को प्रबंधन के अलग-अलग पदों के लिए चयनित किया। इन पदों में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और उपाध्यक्ष (सेल्स) जैसे आला ओहदे शामिल हैं।
आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को नौकरी के सबसे ज्यादा 29 प्रतिशत प्रस्ताव सेल्स और मार्केटिंग के प्रबंधकीय पदों के लिए मिले। इन विद्यार्थियों को हासिल रोजगार प्रस्तावों में से 23 फीसद का जुड़ाव कंसल्टिंग के क्षेत्र से है।
विज्ञापन