फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ignou hiked up fee in all courses

इग्नू में पढ़ाई महंगी, 35 से 40 फीसदी बढ़ी फीस

Tue, 29 Jan 2013 08:09 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 29 Jan 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
ignou hiked up fee in all courses

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 35 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई फीस जुलाई में शुरू होने वाले सत्र से लागू होगी। वर्तमान में इग्नू के 220 से भी ज्यादा कोर्स में लाखों छात्र पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


इग्नू प्रबंधन ने जुलाई 2013 से शुरू होने वाले सत्र से फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने अपने 1500 कोर्स में से 220 प्रोफेशनल कोर्स में 35 से 40 फीसदी तक फीस बढ़ा दी है। न्यूनतम एक हजार और अधिकतम छह हजार रुपये तक फीस बढ़ाई गई है। कई कोर्स में तो फीस दोगुना हो गई है।
विज्ञापन


प्रबंधन ने ओपन एंड लर्निंग डिस्टेंस और ऑनलाइन के प्रोफेशनल कोर्स में ही फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें कुछ ऐसे कोर्स भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वर्ष या उससे कुछ पहले शुरू किया गया था। बता दें कि इग्नू किसी भी कोर्स की फीस दो साल बाद ही रिवाइज करता है। विश्वविद्यालय ने फीस बढ़ाकर जोर का झटका तो दिया है, लेकिन कुछ कोर्स में किस्तों में फीस भरने का प्रावधान रखा है। इससे छात्रों को थोड़ी राहत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉसपेक्टस के दाम भी दोगुने
सूत्रों के अनुसार, इग्नू प्रबंधन ने प्रोग्राम फीस के साथ प्रॉसपेक्टस (आवेदन पत्र) के दाम भी दोगुने कर दिए हैं। सामान्य वर्ग का जो प्रॉसपेक्टस पहले सौ रुपये का मिलता था, अब वह दो सौ रुपये का मिलेगा। इसी तरह एमबीए और बीएड को जो प्रॉसपेक्टस पहले पांच सौ रुपये का था, उसकी कीमत अब एक हजार होगी।


कई वर्षों बाद बढ़ी फीस
प्रबंधन ने कई वर्षों के बाद अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम में फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। बढ़ी हुई फीस जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से लागू होगी। -प्रोफेसर गोपीनाथ प्रधान, कुलपति, इग्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed