Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ignored amar singh lashes out at amitabh bachchan

जया की वजह से टूटा बड़े भैया से रिश्ता: अमर सिंह

Fri, 12 Oct 2012 11:19 AM IST
दिल्ली/ब्यूरो
दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2012 11:19 AM IST
विज्ञापन
ignored amar singh lashes out at amitabh bachchan
'मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं,
यूं जा रहे हैं जैसे हमें जानते नहीं।'
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही कल पूरे दिन अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोचते रहे। बिग बी की बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाए जाने से अमरसिंह इतने खफा हुए कि उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सारी भड़ास निकाल दी। यहां तक कि अमर सिंह ने जया बच्चन को भी नहीं बख्शा। अमर सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दोस्ती टूटने की वजह जया बच्चन की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह खुलासा किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमिताभ के 70वें जन्मदिन की पार्टी में बीती रात बॉलीवुड के सितारों, उद्योगपतियों, राजनेताओं और कई जानी मानी हस्तियों का मुंबई में जमावड़ा लगा था। इस मौके पर बिग बी के मुंह बोले भाई अमर सिंह को दावत में आमंत्रित तक नहीं किया गया। सिंह ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया जाता, तो वह पार्टी में जरूर शामिल होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि जया बच्चन दोबारा सांसद बनना चाहती थीं। उन्हें सपा से राज्यसभा की सदस्यता तभी मिल सकती थी, जब वह उनसे (अमर सिंह) दूरी बनातीं। जया की हसरतों को पूरा करने के लिए ही उनका और अमिताभ का रिश्ता टूट गया। अमिताभ को पहुंचाई अपनी मदद को याद करते हुए सिंह ने अपनी पीड़ा बयान करने के लिए बिग बी के एक पुराने ट्वीट का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि ट्वीट में बिग बी ने लिखा था, ‘कुत्ते को खिलाओ तो वह भी उसे याद करता है, पर आदमी भूल जाता है, क्योंकि आदमी का चरित्र होता है कि माल जिसका खाता है, प्यार जिससे पाता है उसके ही सीने में भोंकता कटार है।’ सिंह ने अमिताभ पर सीधा हमला तो नहीं किया, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए।


अमर सिंह ने कहा, 'इससे पहले भी अमिताभ का एक बड़े राजनीतिक परिवार से मुंह बोला पारिवारिक संबंध था, लेकिन वह टूट गया। कुछ तो बात है, चाहे गांधी परिवार हो या अमर सिंह, जहां भी उनके खून के रिश्ते नहीं थे, उनका रिश्ता नहीं चला।

'ईश्वर के आशीर्वाद, मेरे माता-पिता और परिवार के स्नेह तथा देखभाल और मेरे प्रशंसकों के ढेर सारे प्यार ने मुझे जीवित रखा है। मैं आज इन सबकी वजह से ही हूं। मैं शुरू से ही ऐसा रहा हूं और आखिर तक ऐसा ही रहूंगा।'
- अमिताभ बच्चन, जन्मदिन पर अपने ब्लॉग पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed