{"_id":"310816855287203e23f66afa9e817ffe","slug":"ig-amitab-thakur-big-attack-on-azam-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी बोले, आजम के रामपुर में खौफ का माहौल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईजी बोले, आजम के रामपुर में खौफ का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 14 Apr 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वो अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ 11 और 12 अप्रैल को रामपुर में थे। उनको रामपुर में कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। हर तरफ खौफ का माहौल था, हर व्यक्ति बोलने से डरता है। यह तो गनीमत है कि मैं दो दिन तक रामपुर में रह कर आ गया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने अपने फेसबुक एकाउंट पर रामपुर दौरे के बारे में विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि बस्ती के लोगों की मांग पूरी तरह से जायज है। उनके पास वोटर आईडी, नगरपालिका की ओर से जारी किए गए मकान के नंबर हैं। अभी तक सिर्फ रामपुर के बारे में सुना था कि वहां डर का माहौल है।
विज्ञापन
जाकर देखा तो यह बात सच साबित हुई। रामपुर के एक आला अफसर सत्ताधारी पार्टी के धरने में जाकर बैठ गए। वाल्मीकि बस्ती में हर तरफ पुलिस तैनात है। ऐसे में मजबूरी में ही लोग धरने पर बैठने की सोच सकते हैं। अमिताभ ठाकुर ने जिले के एक पुलिस अधिकारी को चरस वाले बाबा की उपाधि भी दी है।
विज्ञापन
कहा कि यह गनीमत रहा कि मैंने दो दिनों तक अपनी बात बेबाकी से कही और कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। रामपुर के नये नवाब साहब के एक खबरनवीस तो फेसबुक पर कमेंट्स करने पर ही मुकदमा दर्ज करा देते हैं।