{"_id":"49cfeef6cb51f0f5b4ae34c4db002af7","slug":"iffi-starts-in-goa-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गोवा में फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज़
एजेंसी/पणजी
Updated Thu, 20 Nov 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव (आईएफएफआई) बृहस्पतिवार को गोवा में धूमधाम से शुरू हुआ। फिल्मोत्सव की पहली शाम पूरी तरह से मुख्य अतिथि अमिताभ बच्चन और विशेष सम्मान पाने वाले सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत के नाम रही।
विज्ञापन
45वें फिल्म उत्सव का आयोजन नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में हुआ जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार वक्तव्य में राष्ट्रीय एकीकरण में हिंदी सिनेमा की भूमिका का उल्लेख किया।
विज्ञापन
जेटली ने कहा क्रिकेट के बाद देश में दूसरा धर्म सिनेमा ही माना जाता है। 30 दशकों के सफल फिल्मी सफर के लिए विशेष शताब्दी पुरस्कार पाने वाले रजनीकांत इस मौके पर भावुक नजर आए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन को बड़ा भाई संबोधित करते हुए उन्होंने बिग बी के पैर छुए और पुरस्कार को अपने निर्देशकों, प्रोड्यूसर और प्रशंसकों को समर्पित किया। इस बार उत्सव पुराने स्थान के बदले इंडोर स्टेडियम में हो रहा है जो कि अब इसके आयोजन का स्थायी स्थल होगा। इसके लिए भी अमिताभ बच्चन ने सरकार को धन्यवाद दिया।