फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if you like any mischievous post then go to jail

फेसबुक पर किया लाइक तो जाना होगा जेल!

Tue, 10 Jun 2014 08:42 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
if you like any mischievous post then go to jail

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि पुणे की घटना से सबक लेते हुए सरकार सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट रोकने के लिए न केवल उसे अपलोड करने वाले बल्कि उस पोस्ट को लाइक और फॉरवार्ड करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


सरकार इसके लिए जरूरत पड़ी तो कानून भी बनाएगी। पाटिल ने यह भी कहा कि पुणे हिंसा के कारण बने विवादास्पद पोस्ट को अपलोड करने वाले की पहचान कर ली गई है। इस हिंसा में एक आईटी प्रोफेशनल मोहसिन शेख की मौत हो गई थी। इस बीच शेख की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

समाज को बांटने में न हो प्रयोग

if you like any mischievous post then go to jail

मामले में पहले ही हिंदू राष्ट्र सेना के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पाटिल ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी दुनिया में होता है। असामाजिक तत्व इसे गलत उद्देश्य से इस्तेमाल करते हैं, जो हाल की हिंसा में दिखा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग विवादास्पद सामग्री को लाइक या फॉरवार्ड करते हैं वे दोषियों का साथ देते हैं और अगले कुछ दिनों में आप उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई देखेंगे।

प्रकाश जावडेकर, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही जुड़ी हुई है और सोशल मीडिया के एक्टीविस्टों को समाज को बांटने के बजाय उसे एकजुट करना चाहिए। सोशल मीडिया एक्टीविटी एकता और सौहार्द के लिए है। यह कभी भी समाज को बांटने के लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed