चेन्नई बाढ़ : इस वेबसाइट से पा सकते हैं मदद, कर सकते हैं मदद
चेन्नई में बाढ़ की विभिषिका के साथ-साथ, मदद के लिए लोगों के हाथ भी बढ़ रहे हैं। भारतीय सेना के जवान, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों के साथ-साथ आम लोगों ने भी सहायता करनी शुरू कर दी है।
ऐसे समय में सोशल मीडिया लोगों को मदद पहुंचाने के लिए उपयोग में लाई जा रही है। http://chennairains.org/ वेबसाइट पर आपको चेन्नई में उन स्थानों की सूची मिलेगी, जहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों को आवास की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है।
अगर आप मदद करना चाहते हैं
इतना ही नहीं उन क्षेत्रों में तैनात वॉलंटियर्स के फोन नंबर और उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक्स भी दिए गए हैं, ताकि लोग मदद के लिए आसानी से उन्हें सूचित कर सकें।
अगर आप इन वॉलंटियर्स को मदद करना चाहते हैं तो आप इनकी वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अगर आप इनके साथ जुड़ कर चेन्नई की बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करना चाहते हैं तो आप इनके वॉलंटियर भी बन सकते हैं।