{"_id":"571d0b5e-44fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"if-sarabjit-hangs-i-will-leave-pakistan-says-burni","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरबजीत को फांसी हुई तो छोड़ दूंगा पाकिस्तान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सरबजीत को फांसी हुई तो छोड़ दूंगा पाकिस्तान'
करनाल/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा है कि जेल में बंद सरबजीत सिंह को फांसी हुई तो वह पाकिस्तान छोड़ देंगे। सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पूर्व उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
'सबकी सजा ए मौत को उम्रकैद में बदल देंगे'
उन्होंने बुधवार को कहा कि वह कसाब का नाम नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि वह दहशतगर्द था और उसे सजा होनी चाहिए थी। बर्नी ने कहा कि वह सत्ता में आए तो वह सबकी सजा ए मौत को उम्रकैद में बदल देंगे। दूसरा वह पाकिस्तान और भारत के बीच वीजा खत्म कर देंगे। भले ही भारत इसे समाप्त न करे। भारत के लोग जब चाहें पाकिस्तान जा सकेंगे।
विज्ञापन
कसाब को फांसी से अटकी सरबजीत की रिहाई
सरबजीत की रिहाई के मामले में बर्नी ने कहा कि रिहाई को लेकर काम लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन भारत की ओर से थोड़ा गलत कदम उठाया गया। इससे पाकिस्तान में कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। इस कारण मामला लटक गया।
विज्ञापन
मोहब्बत का पैगाम जाए
मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि अगर कहीं दहशतगर्दों को माफी देने से कई मुल्कों के बीच मोहब्बत का पैगाम जाता हो तो माफी देने पर विचार किया जाना चाहिए। लोगों में नफरत नहीं फैलाई जानी चाहिए। अंसार बर्नी ने कारगिल के हीरो कैप्टन सौरभ कालिया के बारे में कहा कि उन्हें कालिया के परिवार से हमदर्दी है। वह उनके परिजनों से मिलना चाहते हैं। वह शहीद हो गए हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि जाने वाले चले गए, लेकिन पीछे खूनी लकीर खींच जाए तो वह अच्छा नहीं होता। नए सिरे से मोहब्बत की शुरूआत करनी होगी। इसके लिए आगे आना होगा।
दोबारा पाक जाएंगी दलबीर कौर
इस अवसर पर अंसार बर्नी के साथ मौजूद सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि वह दोबारा वीजा लेकर पाकिस्तान जाएंगी और वहां के प्रधानमंत्री, सामाजिक संगठनों व अदालत से उसके भाई की रिहाई के लिए मांग करेगी।