फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if rules change minor would not got hard punishment in delhi gangrape

गैंगरेपः नियम बदलने पर भी नाबालिग को नहीं मिलेगी कड़ी सजा

Thu, 31 Jan 2013 09:20 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 31 Jan 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
if rules change minor would not got hard punishment in delhi gangrape

किशोर न्याय अधिनियम को अगर सुप्रीम कोर्ट समाप्त भी कर देता है, तब भी इस आदेश से दिल्ली गैंगरेप में शामिल किशोर के मामले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह खुद सुप्रीम कोर्ट का कहना है जिसका स्पष्ट मतलब यह है कि किसी भी न्यायिक आदेश को पहले घटित हो चुके आपराधिक मामले में नहीं लागू किया जा सकता।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को जेजे एक्ट के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर अपना यह रुख स्पष्ट किया। इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर पीठ ने कहा कि यदि आज हम इस अधिनियम को खत्म करने का आदेश जारी कर दें, तब भी यह आदेश दिल्ली गैंगरेप में शामिल किशोर के मामले में लागू नहीं होगा। कोई भी आदेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता है।
विज्ञापन


यह टिप्पणी पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता की उस दलील पर की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली गैंगरेप मामले में ट्रायल शुरू होने वाला है। यदि तत्काल इस याचिका पर आदेश नहीं जारी किया गया तो दोबारा से पूरी प्रक्रिया निभाए जाने का जोखिम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि सूचीबद्ध होने पर इस मसले पर अदालत विचार करेगी। याचिका में कहा गया है कि बर्बर और खतरनाक अपराध को अंजाम देने वाले नाबालिगों को जेजे एक्ट के प्रावधानों का लाभ नहीं मिलना चाहिए क्योंकि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। इसमें दिल्ली गैंगरेप मामले में शामिल किशोर के खिलाफ सामान्य आरोपियों की तरह ही मामला चलाए जाने की मांग की गई है।


मालूम हो कि सर्वोच्च अदालत इस अधिनियम में संशोधन की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से 18 जनवरी को जवाब तलब कर चुकी है। याचिकाकर्ता ने गुजारिश की है कि अदालत अपनी शक्ति से इस किशोर को कानून में तय की गई सजा से ज्यादा सजा दिलाए क्योंकि यह किशोर समाज के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed