फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   If Ram temple is not built Swamy will move to court

राम मंदिर नहीं बना तो कोर्ट जाएंगे: स्वामी

Mon, 02 Feb 2015 03:51 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
If Ram temple is not built Swamy will move to court

अयोध्या के विवादित राम मंदिर मुद्दे ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने विहिप के एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि अगर साल 2016 तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु नहीं हुआ तो वो इसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

विज्ञापन


स्वामी ने कहा, "अगर साल 2016 तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु नहीं होता है तो वो अन्य तरीके अख्तियार कर सकते हैं साथ ही वो इस मु्द्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी पहले भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने अयोध्या के विवादित स्थान पर श्रद्घालुओं के लिए मूलभत सुविधाओं का निर्माण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें पढ़ाया जा रहा अंग्रेजों का लिखा इतिहास

If Ram temple is not built Swamy will move to court

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गोल्डन जुबली समारोह के मौके पर बोलते हुए स्वामी काफी मुखर होकर बोले। उन्होंने कहा कि मौजूदा पाठ्यक्रम में अंग्रेजों द्वारा लिखा गया इतिहास पढ़ाया जा रहा है।

स्वामी ने कहा कि केंद्र में बहुमत की सरकार बनाए जाने के बाद अब मौजूदा पाठ्यक्रम को भी बदला जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में करीब 80 फीसदी हिंदू आबादी है, जो कि अलग अलग छतरी के नीचे अलग-अलग राजनीतिक दलों की बंटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed