फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother

मोदी PM बने तो जसोदाबेन पर आएंगी ये मुसीबतें!

Wed, 07 May 2014 10:58 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother

नरेंद्र मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो अब तक अलग और सादगी भरा जीवन बिता रही उनकी पत्नी जसोदा बेन और मां हीराबेन को एसपीजी सुरक्षा घेरे के तामझाम का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कानून के मुताबिक पद की शपथ लेते ही एसपीजी प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता को सुरक्षा घेरे में लेती है।

अगर जसोदा बेन और हीरा बेन सुरक्षा घेरे की मुसीबत नहीं मोल लेना चाहें तो यह उनके लिए आसान नहीं होगा। अगर सुरक्षा विभाग ने खतरे का आकलन कर लिया तो कोई भी सदस्य सुरक्षा घेरे से इनकार नहीं कर सकता।

विज्ञापन

फ‌िलहाल सादा जीवन जी रही हैं दोनों

if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother

चालीस साल से अलग रह रहे मोदी ने नामांकन पत्र में जसोदा बेन का नाम पत्नी के तौर पर दर्ज किया है। इसका फैसला सरकार करेगी कि प्रधानमंत्री के नजदीकी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवच में रखा जाए या नहीं।

अगर सरकार को लगे कि जसोदा बेन और हीरा बेन को एसपीजी की जरूरत नहीं तो सुरक्षा सचिव एसपीजी से सुरक्षा हटाने के लिए कह सकते हैं।

लेकिन प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने के बाद मोदी की सरकार के लिए अलग रह रहीं उनकी पत्नी और मां की सुरक्षा हटाने बाबत फैसला लेना कड़े इम्तहान की तरह होगा।

अगर पर‌िवार चाहे तो हट सकती है सुरक्षा

if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother

एसपीजी के निदेशक दुर्गा प्रसाद कोडे ने अमर उजाला के से इस तकनीकी सवाल के जवाब में कहा कि एसपीजी अलग संस्था है, जिसका मैंडेट कानून के मुताबिक सुरक्षा देना है।

अगर सरकार का सुरक्षा तंत्र फैसला करे कि पीएम के नजदीकी परिवार वाले को सुरक्षा नहीं चाहिए तो हम सुरक्षा हटा सकते हैं।

अधिकारी के मुताबिक सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका और राबर्ट वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा इसलिए दी जा रही है क्योंकि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नजदीकी रिश्तेदार हैं। साथ ही उनके ऊपर खतरा लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन

सुरक्षा को इनकार करना आसान नहीं

if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother

सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के मुताबिक सरकार के लिए यह फैसला करना आसान नहीं होता। आतंकवाद और दूसरे अंतरराष्ट्रीय हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री और उनके नजदीकी परिवार के प्रति कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता।

पीएम के परिवार के सदस्यों की सिर्फ हत्या ही नहीं बल्कि उनका अपहरण कर सरकार से सौदेबाजी का भी बड़ा खतरा रहता है। सुरक्षा विभाग लगातार इनके ऊपर खतरे की गंभीर समीक्षा करता रहता है।

10 साल तक बिना रुकावट सुरक्षा

if narendra modi will become prime minister spg security provide to his wife and mother
एसपीजी एक्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री और उनके नजदीकी परिवार वालों को दस साल तक तो बिनी किसी रुकावट के सुरक्षा दी जाती है। दस साल बाद खतरे के आंकलन के आधार पर उन्हें घेरे में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed