फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if narendra modi fulfill his promises that he will immortal

'मोदी जो कहते हैं वो कर दें, तो अमर हो जाएंगे'

Fri, 23 Jan 2015 11:40 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
if narendra modi fulfill his promises that he will immortal

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। शुक्रवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पूर्व मंत्री शशि थरूर ने अपनी किताब ‘इंडियन शास्त्र’पर आयोजित सत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, अगर वह कर दें तो इतिहास में अमर हो जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके विचार अच्छे हैं और वह इन्हीं के दम पर सरकार में आए हैं, लेकिन छह माह में उनकी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जो भाषणों में उन्होंने कहा था।
विज्ञापन


थरूर ने कहा कि मोदी के आसपास खाकी नेकर धारियों का हुजूम है जो शिक्षा का ढांचा बदलना चाहते हैं, इतिहास बदलना चाहते हैं, घर वापसी कराना चाहते है। ये वे लोग हैं जो मोदी की सरकार तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें मोदी के आर्थिक मॉडल से कोई मतलब नहीं है। मोदी विदेशी निवेश लाना चाहते हैं और ये लोग हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण के मुद्दे पर क्यों चुप हैं मोदी?

if narendra modi fulfill his promises that he will immortal

उन्होंने इंदिरा गांधी के बाद आज तक की सबसे केंद्रित और अफसरशाहों के वर्चस्व वाली सरकार बनाई है। थरूर ने कहा कि मोदी ने मध्यमवर्ग को पसंद आने वाला स्वच्छता अभियान शुरू किया, लेकिन यह तभी सफल होगा, जब इस पर लगातार काम हो।

यह फोटो खिंचवाने का अभियान नहीं बनना चाहिए। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री के धर्मांतरण मुद्दे पर चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाए।

सोनिया गांधी एक लेखक के लिए ड्रीम कहानी हैं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हाल में किताब द लेडी इन रेड सारी पर आयोजित एक सत्र में इसके लेखक जेवियर मोरो ने कहा कि सोनिया गांधी की कहानी किसी भी लेखक के लिए एक ड्रीम कहानी है।

मैंने उन पर इसीलिए लिखा है, कि उन पर आज तक किसी ने कुछ नहीं लिखा और वे किसी को कुछ लिखने भी नहीं देती। यह किताब भी उनकी अधिकृत आत्मकथा नहीं है। मैंने चार साल तक इस पर रिसर्च कर इसे तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed