{"_id":"b202d3ec31ebd40fcc2d694c3d040598","slug":"if-modi-wave-why-bjp-leaders-looking-for-safe-seat-cong","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश में मोदी लहर तो महफूज सीट की तलाश क्यों'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'देश में मोदी लहर तो महफूज सीट की तलाश क्यों'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Mar 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा में नरेंद्र मोदी को वाराणसी और राजनाथ सिंह को लखनऊ से चुनाव लड़ाने के सवाल पर हो रहे विवाद को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पूछा है कि अगर देश में मोदी की लहर चल रही है तो भाजपा के नेता महफूज सीट क्यों ढूंढ़ते फिर रहे हैं।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ भाजपा की नजदीकियों को निशाना बनाया है।
पार्टी ने कहा है कि मोदी हिंदी बोलने वाले बिहारी वोटरों को लुभाने में लगे हैं लेकिन भाजपा महाराष्ट्र में एमएनएस को पटा रही है। यही एमएनएस ने महाराष्ट्र में हिंदी प्रदेशों के लोगों को अपमानित कर चुकी है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह विडंबना ही है कि दो सीटों वाली भाजपा को अपनी सांप्रदायिक राजनीति के जरिये सत्ता दिलाने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं के लिए भी अब इसमें जगह नहीं है। अब जब माहौल फिर से वैसा ही बन गया है तो दोनों नेता हाशिये पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन