फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if manmohan singh take step not happen coal gate scam

'मनमोहन सिंह कदम उठाते तो न होता कोयला घोटाला'

Tue, 15 Apr 2014 07:15 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:15 AM IST
विज्ञापन
if manmohan singh take step not happen coal gate scam

सत्ता की ताकत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बजाय सोनिया गांधी के हाथ में होने का दावा करने वाली एक किताब से उठे तूफान में पहले ही घिरी कांग्रेस अब कोलगेट पर आई नई किताब के सियासी भंवर में फंस गई है।

विज्ञापन


पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख ने अपनी किताब में दावा किया है कि प्रधानमंत्री का अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नहीं था। यहां तक कि प्रधानमंत्री के निर्देशों की अवहेलना कर मंत्री कोल ब्लॉक आवंटन में अपना हित साध रहे थे। पारेख ने तमाम राजनीतिक दलों के कई सांसदों को ब्लैकमेलर और वसूली करने वाला भी करार दिया है।
विज्ञापन


पीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के खुलासे से मचे राजनीतिक घमासान के बाद पारेख ने अपनी किताब ‘क्रूसेडर और कांस्पिरेटर? कोलगेट एंड अदर ट्रूथ’ में कोलगेट पर कई खुलासों से कांग्रेस और यूपीए के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पदों पर नियुक्तियों में चलता है खुलेआम पैसा

if manmohan singh take step not happen coal gate scam

पारेख ने यह कहकर भी पीएम को कठघरे में खड़ा किया कि कोलगेट मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश अंत समय में पूरे मामले पर पर्दा डालने की नीयत से की गई थी। पारेख ने अन्य आरोपियों की तरह इस मामले में पीएम के खिलाफ भी सीबीआई जांच की वकालत कर इस विवाद को और भड़का दिया है।

पारेख ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशकों और सीईओ की नियुक्ति में खुले आम पैसा लिया जाता था। उनका दावा है कि तत्कालीन कोयला मंत्री शिबू सोरेन और दसारी नारायण राव समेत तमाम दलों के कई सांसदों ने कोयला मंत्रालय में सुधार के उपायों को अमल में ही नहीं आने दिया। अगर वक्त रहते सुधार के कदम उठाए जाते तो कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला होने से रोका जा सकता था।

कोयला मंत्रालय में भ्रष्टाचार के और खुलासे करते हुए पारेख ने आगे लिखा है कि 2004 में कोल इंडिया के सीएमडी बनाने के लिए मंत्रियों की ओर से अधिकारियों की ब्लैकमेलिंग भी जमकर हुई थी। उम्मीदवार शशि कुमार से शिबू सोरेन और राज्यमंत्री डीएन राव ने मासिक भुगतान के लिए खूब सताया था।

उन्हें साक्षात्कार के ठीक पहले उन्हें राज्य मंत्री की ओर से यह अप्रोच किया गया कि वे एक बार में ही 50 लाख रुपये चाहते हैं। और कुमार को सीएमडी बनाने के लिए मासिक 10 लाख रुपये का भुगतान भी। इस प्रस्ताव को कुमार ने ठुकरा दिया था। इसके बाद राव उनके पीछे पड़े रहे।

कोयले की मार्केटिंग का प्रस्ताव

if manmohan singh take step not happen coal gate scam

तब मैं यह सोचता था कि कोल क्षेत्र में सुधार के लिए यह बेहतर समय है। मैंने प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए कोल ब्लॉक का आवंटन, ई-नीमाली प्रक्रिया के जरिए कोयले की मार्केटिंग का प्रस्ताव दिया था। मेरी बातों से मनमोहन सिंह सहमत थे। लेकिन शिबू सोरेन और दसारी नारायण राव दोनों मंत्रियों ने मेरे प्रस्ताव का तीखा विरोध किया। पीएम भी अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं कर पाए।

जब 2004 में यूपीए की सरकार बनी और शिबू सोरेन को कोयला मंत्री बनाया गया। तब मैंने सोरेन को बताया था कि देश में कोयले की गंभीर कमी है। बिना वक्त गंवाएं कोयला आपूर्ति बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन सोरेन की प्राथमिकता में केवल कोल ब्लॉक के तेजी से आवंटन, अधिकारियों का तबादला कराने जैसी चीजें थीं।

निदेशकों और सीईओ की नियुक्ति के लिए पैसा खुले आम मांगा जाता था। मैंने देखा कि सांसदों को ब्लैकमेलिंग और वसूली करते हुए भी देखा। सांसदों ने अधिकारियों को ब्लैगमेल किया, सरकारी कंपनियों के सीईओ को ब्लैकमेल किया।

तो न होता कोयला घोटाला

if manmohan singh take step not happen coal gate scam

अपनी किताब के विमोचन के मौके पर पीसी पारेख ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोयला ब्लॉकों की खुली बोली जैसे सुधार के कदम उठाते तो करोड़ों रुपये कोयला आवंटन घोटाले को रोका जा सकता था। हालांकि पारेख ने कहा कि पीएम का बचाव भी किया कि प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें सहयोग देते रहे।

भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इस सप्ताह दो किताबों से एक ही कहानी सामने आ रही है। वह यह कि प्रधानमंत्री शक्तिहीन थे या उन्हें यूपीए की सत्ता के दौरान शक्तिहीन बना दिया  गया। ताकत का असली केंद्र दस जनपथ था और वहीं से हर फैसला लिया जा रहा था। पीएम सिर्फ रबर स्टांप की तरह काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed