फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if it is necessary then i will call army to protect judiciary

बहुत कड़क हैं नए मुख्य न्यायाधीश, सबूत है ये फैसला

Thu, 05 Nov 2015 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Nov 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
if it is necessary then i will call army to protect judiciary

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे टीएस ठाकुर ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो न्यायपालिका को बचाने के लिए सेना भी बुलाएंगे। इसी के साथ सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु हाईकोर्ट की सुरक्षा पुलिस के हाथ देने की अपील स्वीकार नहीं की है।

विज्ञापन


न्यायाधीश टीएस ठाकुर और पीसी पंत की पीठ ने कहा कि न्यायपालिका और इसकी मर्यादा बचाने के लिए वे सेना बुलाने जैसा कोई कदम उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय, मद्रास उच्च न्यायालय को ब्लैकमेल करने का आदेश किसी को भी नहीं देगा चाहे वह वकील ही क्यों न हों।
विज्ञापन


बताते चलें कि तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और मदुरई उच्च न्यायालय परिसर में औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात करने के फैसले पर सवाल उठाए थे। वहीं इस मामले में मद्रास न्यायालय का कहना है कि राज्य पुलिस ने न्यायालय परिसर में वकीलों और उनके परिवारीजनों द्वारा किए जा रहे उपद्रव को रोकने में नाकामयाब रही और औद्योगिक बल को सुरक्षा में तैनात करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोग वकालत के पेशे में आए कैसे?

if it is necessary then i will call army to protect judiciary

गौरतलब है कि तमिलनाडु में उच्च न्यायालय के वकीलों ने कोर्ट की आधिकारिक भाषा को तमिल बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी और न्यायधीशों का घेराव भी किया था। इतना ही नहीं वो अपने परिवारीजनों को लेकर कोर्ट रुम में भी चले गए थे।

इस मामले में तमिलनाडु राज्य की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एल नागेश्वर ने कहा कि न्यायालय परिसर से पुलिस की सुरक्षा हटाना महत्वपूर्ण फैसला है लेकिन इससे राज्य की पुलिस पर गलत असर पड़ेगा।

पीठ ने कहा कि उसका वकीलों के साथ कोई द्वेष भाव नहीं है साथ ही साथ यह आश्चर्य भी जताया कि वकालत के पेशे में ऐसे लोग कैसे आ गए?

सरल स्वभाव के हैं ठाकुर

if it is necessary then i will call army to protect judiciary

यूं तो न्यायाधीश टीएस ठाकुर को सरल स्वभाव का माना जाता है लेकिन कल उन्होंने इस मामले में कहा कि यह संदेश सबको जाए कि यदि वे लड़ाई चाहते हैं तो यही सही।

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर केपास कई बड़े और हाईप्रोफाइल मामले हैं। आईपीएल स्पॉट फिकि्ंसग, शारदा घोटाला, गंगा सफाई, अयोध्या समेत कई बड़े मामलों पर न्यायमूर्ति ठाकुर सुनवाई कर रहे हैं।न्यायमूर्ति ठाकुर ही फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के एकमात्र ऐसे जज हैं जो माइक का इस्तेमाल करते हैं।

न्यायमूर्ति ठाकुर के बारे में शुरू से ही माना जाता रहा है कि वह वादी एवं प्रतिवादियों की पक्ष रखने का भरपूर मौका देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed