फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'If India-China come together it will make big change'

भारत-चीन साथ आए तो होगा विश्व में बड़ा बदलाव: राजनाथ

Tue, 24 Nov 2015 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Nov 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
'If India-China come together it will make big change'

अगर भारत और चीन साथ आते हैं, तो यह सिर्फ क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बड़ा बदलाव लाएगा। चीन के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के 2.5 अरब लोग अगर एक साथ आएं, तो यह भारत-चीन क्षेत्र के बाहर भी प्रभाव डालेगा।

विज्ञापन


शंघाई इंफोसिस सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत-चीन के बीच सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को दोनों देशों के लिए अहम बताया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए चीन की तरफ से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

‘स्केल अप इंडिया’में भाग लें प्रवासी भारतीय

'If India-China come together it will make big change'

उन्होंने कहा कि चीन का उनका छह दिवसीय दौरा बहुत ही कामयाब रहा। राजनाथ ने अपने छह दिवसीय दौरे पर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और सूचना साझा करने को लेकर सहयोग को बढ़ावा देने पर करार किया है।

गृहमंत्री ने चीन में बसे भारतीय प्रवासियों को देश में निवेश करने का न्योता दिया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान जैसे कि स्टार्ट अप इंडिया के बारे में बताया।

उन्होंने समुदाय से कहा कि मैं स्टार्ट अप इंडिया से आगे बढ़ते हुए कहना चाहता हूं कि आप ‘स्केल अप इंडिया’में भाग लें। राजनाथ मंगलवार को स्वदेश वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed