फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if demand not accepted than petrol pumps will open 8 hours from 15 oct

मांग नहीं मानी तो 15 से सिर्फ 8 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप

Thu, 27 Sep 2012 12:32 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 27 Sep 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
if demand not accepted than petrol pumps will open 8 hours from 15 oct
पेट्रोल पंप डीलरों के एक वर्ग ने बुधवार को चेतावनी दी, कि अगर पेट्रोलियम कंपनियों ने कमीशन में बढ़ोतरी की उनकी मांग नहीं मानी तो 15 अक्तूबर से पेट्रोल पंप पूरे दिन में केवल 8 घंटे ही खोले जाएंगे। साथ ही मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए कंफेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने पेट्रोल पंप डीलरों को सलाह दी है कि वे 1 और 2 अक्तूबर को पेट्रो कंपनियों से ईंधन न खरीदें।
विज्ञापन


सीआईपीडी के अध्यक्ष अशोक बधवार ने कहा कि परिचालन लागत में बढ़ोतरी के चलते डीलर बेहद गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखे पत्र में सीआईपीडी ने कहा है कि कमीशन में बढ़ोतरी की मांग नहीं मानने की सूरत में हमने 15 अक्तूबर से बिजली खर्च और श्रमशक्ति में कटौती करने के लिहाज से पेट्रोल पंप को कुछ निश्चित घंटों के लिए ही खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रेस को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि वाहन मालिक इन तय किए गए घंटों में ही ईंधन भरवा सकते हैं। यह कदम उठाने से पहले सीआईपीडी ने पेट्रोल पंप डीलरों को 1 और 2 अक्तूबर को पेट्रो कंपनियों से ईंधन न खरीदने की भी सलाह दी है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) ने साफ कर दिया है कि उससे जुड़े 42,000 पेट्रोल पंप डीलर ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने आमतौर पर 12 घंटे खुलने वाले पंपों को आठ घंटे खोलने की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि डीलरों की कमीशन पिछली बार जुलाई 2011 में संशोधित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed