फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if bhartiya janta party will give proposal then agp will think about alleid

'भाजपा की ओर से ठोस प्रस्ताव आया तो गठबंधन पर विचार करेगी अगप'

Mon, 08 Feb 2016 03:25 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
if bhartiya janta party will give proposal then agp will think about alleid

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से किसी भी तरह का गठबंधन करने से इनकार किया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की ओर से ठोस प्रस्ताव आया तो पार्टी उस पर विचार करेगी। महंत ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं कर सकते।

विज्ञापन


असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का गठन ही कांग्रेस के विरोध में हुआ था, इसलिए उसके साथ तालमेल संभव नहीं।

63 वर्षीय महंत ने कहा कि असम गण परिषद (अगप) राज्य में चुनावी गठबंधन के लिए छोटी-छोटी क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत कर रही है, लेकिन इस संबंध में अब तक भाजपा से कोई बात नहीं हुई है। लेकिन यदि भाजपा की ओर से इस संदर्भ में कोई ठोस प्रस्ताव आता है तो हम उस पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन

आडवाणी से मिले प्रफुल्ल

if bhartiya janta party will give proposal then agp will think about alleid

उल्लेखनीय है कि महंत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से दिल्ली में मिले थे। इस पर महंत ने सफाई देते हुए कहा कि वह आडवाणी को काफी लंबे समय से जानते हैं और उनकी पत्नी बीमार थीं इसलिए उनसे मिलने गए थे।

वहीं सूत्रों के अनुसार गठबंधन को लेकर प्रदेश स्तर पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं से अगप नेताओं की बातचीत हुई है। असम में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।

मालूम हो कि प्रफुल्ल कुमार महंत 32 साल की उम्र में 1985 में पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह राज्य के 1990, 1996 और 2001 में भी मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed