बापू अगर झुकते नहीं तो देश का विभाजन नहीं होता : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर बापू अंग्रेजी हूकूमत के सामने नहीं झुकते तो देश का विभाजन नहीं होता।
इंद्रेश का यह बयान उस वक्त आया है जब देश की मीडिया व्यापम घोटाले को लेकर बीजेपी सरकार को कटघरे में लाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में उनके इस बयान को लोग व्यापम घोटाले जैसे संवेदनशील मुद्दे से मीडिया का ध्यान हटाने की एक कोशिश मान रहे हैं।
आपको बता दें इस घोटाले को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि व्यापम के माध्यम से सरकारी पदों पर संघ के लोगों की भर्ती की गई है। इस घोटाले में अबतक 45 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इनमें एक टीवी पत्रकार भी शामिल है।
व्यापम मुद्दे से भटकाने की कोशिश
अक्षय सिंह नामक यह पत्रकार घोटाले में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार का इंटरव्यू लेने उनके घर पर गया था। इंटरव्यू के बाद वह जैसे ही घर से बाहर निकला उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी तुरंत ही मौत हो गई। इतना ही नहीं रविवार को जबलपुर डिग्री कॉलेज के डीन अरूण शर्मा की भी संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई।
इन दोनों मौतों को एक दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि अरूण ने हाल ही में एसआईटी को व्यापम से जुड़े कुछ दस्तावेज सौंपे थे। ऐसे में जब इंद्रेश कुमार का ऐसा बयान सामने आया है तो लोग सीधे तौर पर इसे मीडिया को व्यापम जैसे मुद्दे से भटकाने की एक कोशिश मान रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्वीट करके उनके इस बयान के लिए उनकी आलोचना भी की है।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इंद्रेश ने इस तरह के बयान दिए हैं। इससे पहले भी वह पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना सुभाष चंद्र बोस और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना महात्मा गांधी से कर चुके हैं। वह अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में बनें रहते हैं।