{"_id":"41e61e28-9f59-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"if-anyone-dares-to-topple-upa-government-says-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किसी में हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'किसी में हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाए'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Apr 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने गरजते हुए कहा है कि किसी में हिम्मत है तो वो मनमोहन सरकार को गिराकर दिखाए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सिब्बल का निशाना समाजवादी पार्टी पर था। हाल ही में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने समर्थन जारी रखने की भी बात कही।
सिब्बल ने दावा किया कि यूपीए सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। सिब्बल ने भाजपा पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा यह तय करे कि उसे किस रास्ते पर जाना है। प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में खुद उलझन है।
इधर समाजवादी पार्टी के नेता राम आसरे कुशवाहा ने कहा कि सपा कपिल सिब्बल के खिलाफ सोनिया गांधी से शिकायत करेगी। सिब्बल ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। सरकार जिस तरह काम कर रही है उससे नवंबर में लोकसभा चुनाव होना लगभग तय है।
विज्ञापन