फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Idea to charge prepay customers on per second basis

अगर आपके पास भी है आइडिया का नंबर, तो जरूर पढ़िए ये खबर

Fri, 25 Sep 2015 11:24 AM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
Idea to charge prepay customers on per second basis

कॉल ड्रॉप को लेकर सरकार की तरफ से बरती गई सख्ती का असर दिखने लगा है। एयरटेल के बाद अब आइडिया सेलुलर भी अपने प्री-पेड ग्राहकों से सेकेंड की दर से कॉल का शुल्क लेगी।

विज्ञापन


आइडिया के मुताबिक उनके पास फिलहाल 16.6 करोड़ ग्राहक है और इनमें से 15.7 करोड़ ग्राहक प्री-पेड हैं। इन प्री-पेड ग्राहकों में 15 लाख ऐसे ग्राहक हैं जो प्रति मिनट की दर से कॉल का भुगतान करते हैं।
विज्ञापन


आइडिया ने कहा है कि अगले 30 दिनों में प्रति मिनट की दर से कॉल का भुगतान करने वाले सभी 15 लाख ग्राहकों को प्रति सेकेंड आधारित कॉल दर पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइडिया सेलुलर देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी है। इससे पहले भारती एयरटेल ने भी अपने प्री-पेड ग्राहकों को प्रति सेकेंड की दर की सुविधा देने का फैसला किया है।

अगले सप्ताह से कॉल ड्राप की जांच

Idea to charge prepay customers on per second basis

कॉल ड्रॉप के बढ़ते मामले को देखते हुए लगभग 15 दिन पहले दूरसंचार विभाग ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के शुल्क आधार की जांच की जाएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं टेलीकॉम कंपनियों को कॉल ड्रॉप से कोई लाभ तो नहीं मिल रहा है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) अगले सप्ताह से इस बात की जांच करेगा कि कॉल ड्राप के मामले में कोई कमी आई है या नहीं। मुंबई, दिल्ली सरीखे बड़े शहरों में ट्राई की तरफ से यह अभियान चलाया जाएगा।

ट्राई ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों को कॉल ड्राप कम करने के लिए उपाय करने के लिए कहा था। जांच के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से कॉल ड्राप कम करने के मामले में कुछ किया गया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed