फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   id festival two times in new year.

साल 2015 में दो बार होगा ईद का जश्न

Thu, 25 Dec 2014 09:38 PM IST
मो. सलाम/अमर उजाला, मुरादाबाद
मो. सलाम/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
id festival two times in new year.

आने वाला साल दोहरी खुशी लेकर आएगा। नए साल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी दो बार होगा। 2015 में अकीदतमंद मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश मुबारक जनवरी और दिसंबर में भी मनाएंगे। 1852 से 2015 तक ऐसा मौका छह बार मिल चुका है। बत्तीस साल बाद 2047 में अकीदतमंदों को दोबारा दोहरी खुशी मनाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


अल्ला के नबी के यौमे पैदाइश मुबारक महीने रबी-उल-अव्वल का आगाज हो गया है। इसके साथ ही मुबारकबाद का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आने वाले साल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को दो बार मनाने का मौका मिलेगा, ये जानने के बाद अकीदतमंदों की खुशी दोगुनी हो गई है। 2015 में पहली बार चार जनवरी और दूसरी बार चौबीस दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन


अगर पुराने अंग्रेजी कैलेंडरों पर नजर दौड़ाए तो 1852 से 2015 तक छह बार ऐसा मौका आया है, जब मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश मुबारक एक ही साल में दो बार आया है। अकीदतमंदों को 2047 में भी दोहरी खुशी मनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल दस दिन पीछे होता है इस्लामिक कैलेंडर

id festival two times in new year.

इस्लामिक हर साल दस दिन पीछे की ओर खिसकता है। जबकि अंग्रेजी कैलेंडर में ऐसा नहीं होता है। यही वजह है कि करीब बत्तीस और तैंतीस साल बाद ईद मिलादुन्नबी अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक एक ही साल में दो बार पड़ता है। ऐसे ही अन्य इस्लामिक त्योहारों को भी साल में दो बार मनाने का मौका मिल जाता है। ऐसे ही 2000 में जनवरी और दिसंबर में दो बार ईद मनाने का मौका मिला था।

मदरसा जामिया नईमिया के प्रिंसिपल मौलाना मुफ्ती अयूब खां का कहना है कि आने वाले साल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को दो बार मनाने का मौका मिलेगा। ये बहुत ही खुशी की बात है। रसूल की यौमे पैदाइश को शरई अंदाज में अखलाक और खुलूस के साथ मनाया जाएगा।
 
आल इंडिया जमीयते अहले सुन्नत सेक्रेटरी मौलाना मोहम्मद अहमद अकरमी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर हर साल दस दिन पीछे की ओर खिसकता है। यही वजह है कि प्यारे नबी की यौमे पैदाइश के जश्न मनाने का मौका एक ही साल में दो बार मिला है। ये बड़ी खुशी की बात है।

कब-कब आई दोहरी खुशी
-वर्ष 1852 में 05 जनवरी और 24 दिसंबर
-वर्ष 1884 में 11 जनवरी और 30 दिसंबर
-वर्ष 1917 में 06 जनवरी और 26 दिसंबर
-वर्ष 1950 में 02 जनवरी और 22 दिसंबर
-वर्ष 1982 में 08 जनवरी और 28 दिसंबर
-वर्ष 2015 में 04 जनवरी और 24 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed