फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   iccr chief says modi avatar of god

इंदिरा के करीबी ने मोदी को बताया भगवान का अवतार

Sat, 01 Nov 2014 07:50 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
iccr chief says modi avatar of god

'नरेंद्र मोदी भगवान के अवतार हैं। वह महात्मा गांधी से भी बड़े हैं। गरीबों पर उनका असर कार्ल मार्क्स से भी ज्यादा है।' ये कहना है भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के नवनियुक्त चेयरमैन लोकेश चंद्र का।

विज्ञापन


लोकेश चंद्र को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को आईसीसीआर का 17वां चेयरमैन नियुक्त किया। वह जानेमाने संस्कृति मर्मज्ञ कर्ण सिंह का स्थान लेंगे। 87 वर्षीय लोकेश 16 भाषाओं के जानकार हैं। उन्होंने 596 से अधिक किताबों का लेखन किया है। उन्हें 2006 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


फिर भी उन्हें आईसीसीआर का चेयरमैन बनाए जाने की खबर आई तो संस्कृतिकर्मियों की भौहें तन गई। सवाल ये उठा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र और सोवियत यूनियन के नेताओं से जुड़े रहे लोकेश चंद्र को आईसीसीआर का चेयरमैन क्यों बनाया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश ने जमकर की मोदी की तारीफ

iccr chief says modi avatar of god

खुद को लेकर पूछे जा रहे तमाम सवाल का जवाब लोकेश चंद ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में दिया। चंद्र ने मोदी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र से नरेंद्र मोदी के फैन बन गए।

लाकेश चंद्र का कहना है कि मोदी‌ विचारों में यकीन रखते हैं, विचारधारा में नहीं। वह महात्मा गांधी को पीछे छोड़़ सकते हैं। उन्होंने गरीबों के जीवन पर कार्ल मार्क्स से भी ज्यादा प्रभाव डाला है। वह भगवान के अवतार हैं।

कांग्रेस और सोवियत यूनियन के साथ अपने रिश्तों पर लोकेश ने बताया,' मैं जीवन भर कांग्रेस से जुड़ा रहा हूं। इंदिरा गांधी का काफी करीबी था। सोवियत यूनियन के कई बड़े नेताओं से मेरे निजी रिश्ते रहे हैं।'

नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं लोकेश चंद्र

iccr chief says modi avatar of god

कांग्रेस के साथ लंबा रिश्ता रहने के बाद भी लोकेश चंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी के ‌लिए राजनीति केवल चुनावों तक सी‌मित रहती है, उसके बाद वे देश के बारे में सोचते हैं।

लोकेश के मुताबिक, मोदी के मन में कभी बदले की राजनीति नहीं रही है। वह खुले दीमाग के हैं। वह तमाम राजनीतिक संबंधों से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचते हैं। गरीबों के लिए वे भगवान की तरह हैं।

गरीबों के लिए मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'आप जनधन योजना को देखिए, कार्ल मार्क्स ने गरीबी कई किताबों लिखी होंगी, लेकिन गरीबों के लिए ऐसा काम किसी ने नहीं किया।

'मूल्यों में भरोसा रखते हैं नरेंद्र मोदी'

iccr chief says modi avatar of god

लोकेश चंद्र का मानना है क‌ि कई मायनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य में महात्मा गांधी को भी पीछे छोड़ देंगे।

वे कहते हैं,' वे नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखते हैं, और काम करते रहते हैं। यह दिखलाता है क‌ि वे मूल्यों में कितना भरोसा करते हैं। उनके पास विदेशों में खाते या काला धन भी नहीं है। प्रधानमंत्री का ना कोई बेटा है और ना कोई दामाद। उनके लिए देश ही बेटा और दामाद है। देश को ऐसे ही प्रधानमंत्री की जरूरत ‌है।'

आईसीसीआर के चेयरमैन के रूप में चंद्र की योजना है कि वे भारत को दक्षिण-पूर्व एशियाआई देशों से जोड़ें। ये रामायण और महाभारत की कथाओं पर आधारित कार्यक्रमों के जरिए किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed