फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IB alert issued in the country's major cities.

आईबी का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर बड़े शहर

Sun, 07 Dec 2014 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Dec 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
IB alert issued in the country's major cities.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के मद्देनजर आतंकी देश के बडे़ शहरों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुफिया ब्यूरो ने देश के सभी राज्यों को अलर्ट भेजा है। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू समेत देश के बड़े शहरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं। जम्मू व कश्मीर में एक के बाद एक हो रहे आतंकी हमलों से तो सरकार चिंतित है ही, उस पर सीमा के आसपास हाफिज सईद की बढ़ रही गतिविधियों ने भी उसकी नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकी बड़ा हमला करना चाहते हैं ताकि यह यात्रा स्थगित हो जाए।

खुफिया सूत्रों का मानना है कि कुछ ताकतें ऐसी हैं जोकि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत होते नहीं देखना चाहती। उन्हें लगता है कि ओबामा के भारत यात्रा से देश में निवेश का माहौल बनेगा। इसमें खलल डालने के लिए वे कोई भी कदम उठा सकते हैं।

इसलिए देश के सभी महानगरों समेत बड़े शहरों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया विभाग ने राज्यों के पुलिस-प्रशासन से विशेष तौर पर ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों पर चौकसी बरतने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed