फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IAS suicide case in karnataka

सोनिया के हड़काने पर सीबीआई जांच को तैयार हुए सिद्धारमैया

Sat, 21 Mar 2015 12:07 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
IAS suicide case in karnataka

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी शासित राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को आईएएस अधिकारी डीके रवि की मौत मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। ईमानदार अधिकारी रवि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कर्नाटक के बंगलूरू और कोलार में लोगों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


साथ ही भाजपा और जदएस ने कांग्रेस सरकार के सीबीआई जांच नहीं कराने के निर्णय के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल वाजुभाई से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले और अब तक हुई जांच से अवगत कराया। केंद्रीय आईएएस अधिकारी एसोसिएशन ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी रवि की मौत मामले की गूंज कर्नाटक से होते हुए दिल्ली तक पहुंच गई है और यह मामला संसद में भी उठ चुका है। कर्नाटक से आने वाले भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा में रोज हो रहा हंगामा

IAS suicide case in karnataka

इन राजनीतिक परिस्थितियों को भांपते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बिना देर किए इस मामले को सीबीआई को सौंपने को कहा है। दरअसल, भाजपा रवि की मौत को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही है।

भाजपा का कहना है कि रवि ईमानदार अफसर थे और उन्होंने राज्य के रेत माफियाओं की नाक में दम कर रखा था। भाजपा का आरोप है कि इन माफियाओं को कांग्रेस सरकार पूरा समर्थन दे रही है और उनकी मदद से ही रेत खनन का गोरखधंधा हो रहा है। दिल्ली में कांग्रेस मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।

कांग्रेस के मैनेजरों का कहना है कि रवि की मौत का मामला कांग्रेस के राजनीतिक अभियान पर असर डाल रहा था। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच करवाने के लिए कहा है।

आईएएस एसोसिएशन ने भी सीबीआई जांच की मांग की

IAS suicide case in karnataka

इस बीच 4619 सदस्यों वाले आईएएस अधिकारियों के एसोसिएशन ने कर्नाटक और केंद्र सरकार से मामले की जांच सीबीआई से कहाने की अपील की है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसोसिएशन के सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि हम अपना प्रस्ताव केंद्रीय सचिव और कर्नाटक के मुख्य सचिव को भेजेंगे।

एसोसिएशन ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की जरूरत संबंधी एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें कहा गया है कि आईएएस अधिकारी डीके रवि के माता-पिता, पत्नी और ससुराल पक्ष को प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही जांच पर भरोसा नहीं है क्योंकि जांच पूरी होने से पहले ही सरकार मौत की वजहों पर पहुंच चुकी है। परिवार का मानना है कि रवि कमजोर व्यक्ति नहीं था जो खुदकुशी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed