{"_id":"e9d01c989b429909658064b4b9923da6","slug":"ias-officer-s-wife-protests-alleged-harassment-by-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी होने पर आईएएस ने बीवी पर ढाया जुल्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेटी होने पर आईएएस ने बीवी पर ढाया जुल्म
एजेंसी/विशाखापट्टनम
Updated Fri, 20 Sep 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला संगठन के साथ मिलकर एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
जबरन अलग करने का विरोध कर रही इस महिला ने शुक्रवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमैन एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए) के साथ मिलकर अधिकारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
विशाखापट्टनम के गिरिजन कॉपरेटिव कॉर्पोरेशन (जीसीसी) में उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एथोकाटा रमेश कुमार की पत्नी स्वप्ना (35) ने आरोप लगाया है कि बेटा पैदा नहीं कर पाने की वजह से उसका पति व उसके परिवार वाले बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
बी टेक ग्रेजुएट स्वप्ना ने रमेश कुमार से 2001 में शादी की थी। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जब उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया, तभी से मुश्किलें पैदा होनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
लेकिन जब छह साल पहले उन्हें दूसरी बेटी हुई, तो उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। यहां तक उन्होंने उसके पति को दूसरी शादी के लिए प्रेरित करना भी शुरू कर दिया।
इसके बाद इसी साल 12 मार्च को आईएएस अधिकारी ने तलाक के लिए अर्जी दे दी।
स्वप्ना का आरोप है, ‘मेरा पति कई-कई दिनों तक मुझे और मेरी बेटियों को खाना तक नहीं देता था। वह और मेरे ससुराल वाले अक्सर मुझे धमकाते थे। इसी वजह से करीब सात महीने पहले मैं अपने पिता के घर आ गई।’
हालांकि रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया कि उन्होंने न्यायिक विवाह विच्छेद की याचिका दायर की थी न कि तलाक की क्योंकि हम दोनों को पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए कुछ समय की जरूरत है।