फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ias durga shakti nagpal clashed again with samajwadi party

सपा कार्यकर्ताओं से भिड़ीं IAS दुर्गा

Wed, 27 Aug 2014 12:48 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
ias durga shakti nagpal clashed again with samajwadi party

सीडीओ दुर्गा शक्ति नागपाल के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जागेश्वर यादव को दफ्तर से बाहर निकलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।  पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह के साथ सपा नेता व कार्यकर्ता डीएम और एसएसपी से मिले।

विज्ञापन


उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की और कहा, कार्यकर्ता के पास सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हालांकि, मामले में सपा भी दो फाड़ नजर आई।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह ने दुर्गा शक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो सपा के जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने इससे किनारा कर लिया। उनका कहना है कि उन्हें किसी ने इस प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। उधर, दुर्गाशक्ति नागपाल ने कहा कि मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, सोमवार को सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष जागेश्वर यादव हैंडपंप रीबोर कराने के लिए के प्रार्थनापत्र लेकर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के कार्यालय गये थे।

Trending Videos

सीडीओ के व्यवहार से सपा कार्यकर्ताओं में रोष

ias durga shakti nagpal clashed again with samajwadi party

यादव का आरोप है कि वह समस्या बताने गए थे और सीडीओ अपने को व्यस्त बता रही थीं...समस्या सुन लेने के लिए जोर देने पर सीडीओ भड़क गईं और गार्डों को बुलाकर उन्हें बाहर कर दिया।

सीडीओ के इस व्यवहार से सपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और मंगलवार को सुबह पूर्व जिला अध्यक्ष ठा. किशोर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम बी. चंद्रकला से मिला और मामले की जांच कराने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने संपूर्ण प्रकरण को रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शिवकुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, तुलसीराम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विकास भवन में सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष विभोर गौतम ने कहा कि सीडीओ के अपमानजनक व्यवहार से सभी आहत हैं। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दौलत राम चतुर्वेदी ने सीडीओ दुर्गा शक्ति नागपाल के स्थानांतरण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed