{"_id":"6384647acaa01644bdf16ec31e26008a","slug":"ias-arrest-before-three-days-of-retirement-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले आईएएस गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले आईएएस गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 27 Sep 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्थान से एक आईएएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी को अदालत ने एक दिन की एसीबी की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान में आईएएस अधिकारी लाल चंद असवाल को एसीबी ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया और शनिवार को अदालत ने एक दिन की रिमांड पर सौंप दिया।
जयपुर नगर निगम में सीईओ रहते असवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और डेढ़ महीने पहले एसीबी के हत्थे चढ़े जयपुर नगर निगम के एक्सईएन पुरुषोत्तम जेसवानी ने 15 लाख रुपए असवाल के नाम पर लेना ही बताया था। खास बात यह है कि असवाल का तीन दिन बाद ही रिटायरमेंट था।
विज्ञापन
एसीबी सूत्रों के अनुसार असवाल की गिरफ्तारी निगम की फाइलों पर भुगतान करने के एवज में कमीशन लेने के आरोप में हुई है। गिरफ्तारी से पहले असवाल से गहन पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन
जेसवानी को पकड़ते ही असवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। एसीबी ने गत 11 अगस्त को मामला दर्ज कर निगम मुख्यालय पर छापा मारा था। असवाल से संबंधित कुछ पर्चियां मिली, जिसके जरिए कमीशन तय होता था। मामला दर्ज करने के बाद एसीबी ने करीब 277 फाइलें निगम मुख्यालय से जब्त की थी। फाइल जांच के बाद एसीबी ने आरोप लगाया कि असवाल और जेसवानी ने अपने पद का दुरुपयोग कर कमीशनखोरी कर रहे थे।