फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IAF officer sacked over 'affair' with colleague's wife

दोस्त की बीवी को दिल देने पर चली गई नौकरी

Tue, 09 Jul 2013 09:07 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 09 Jul 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
IAF officer sacked over 'affair' with colleague's wife

पिछले साल जोधपुर में महिला स्क्वाड्रन लीडर अनंदिता दास की आत्महत्या के मामले में वायुसेना के ही एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि अनंदिता का अपने पति के फ्लाइट लेफ्टिनेंट दोस्त ईशांत शर्मा के साथ अफेयर था। इसी को लेकर उनकी अपने पति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


जोधपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ कर्नल एसडी गोस्वामी ने पुष्टि करते हुए कहा कि ईशांत शर्मा को कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सैन्य बलों में साथी की पत्नी के साथ अवैध संबंधों को बेहद गंभीर व दंडनीय अपराध माना जाता है। इस मामले में अनंदिता ने अपने बैचमेट वी नायर से वर्ष 2008 में शादी की थी।

वी नायर भी स्क्वाड्रन लीडर हैं और जोधपुर में सुखोई-30 एमकेआई विमान उड़ाते हैं। लेकिन पिछले साल अनंदिता ने आत्महत्या कर ली। इसी मामले में वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की थी।


जांच पूरी होने के बाद वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी वायु कमान ने अपनी सिफारिशें रक्षा मंत्रालय को भेज दी थी, जिसने इस पर मुहर लगा दी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट ईशांत शर्मा भी जोधपुर में सुखोई स्क्वाड्रन में पायलट था।

माना जा रहा है कि अनौपचारिक मुलाकातों में ईशांत और अनंदिता के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। कोलकाता से संबंध रखने वाली अनंदिता ने पिछले साल 28 नवंबर को अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed