{"_id":"7cd14d16-2b44-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"iac-activists-protest-outside-ambani-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी बंधुओं के घर के बाहर आईएसी का प्रदर्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अंबानी बंधुओं के घर के बाहर आईएसी का प्रदर्शन
मुंबई/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Nov 2012 08:09 PM IST
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुकेश व अनिल अंबानी के घर और एचएसबीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आईएसी के 40-50 कार्यकर्ताओं ने दोनों उद्योगपतियों के घर के बाहर पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। मयंक गांधी और प्रीति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुकेश अंबानी के पेडर रोड स्थित बंगले के सामने प्रदर्शन किया। बाद में सामने स्थित पार्क में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इसी तरह कुछ कार्यकर्ता अनिल अंबानी के घर के बाहर एकत्रित हुए और धरने पर बैठे। मुंबई एयरपोर्ट के पास एचएसबीसी बैंक के बाहर दो दर्जन से अधिक आईएसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शनिवार होने के कारण बैंक बंद थी, लेकिन पुलिस ने एहतियातन एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन