फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i will visit only if you clear mess obama to sharif

नवाज ने ओबामा को बुलाया, तो मिला दो टूक जवाब

Tue, 25 Nov 2014 06:11 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
i will visit only if you clear mess obama to sharif

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ताकीद की है कि यदि वे अपने घरेलू हालात सुधारेंगे तो ही वह पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। ओबामा ने नवाज से ये बातें पिछले सप्ताह फोन पर हुई बातचीत में कही।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ओबामा ने जनवरी महीने में भारत आने के घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में अमेरिका यात्रा के दौरान बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया था। अमेरिकी प्रशासन ने पिछले सप्ताह उस न्योते को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद ओबामा की भारत यात्रा की घोषणा की गई।
विज्ञापन


ओबामा ने उसी दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की थी और उन्हें अपनी भारत यात्रा की जानकारी दी।

ओबामा को पाक‌ बुलाया था शरीफ ने

i will visit only if you clear mess obama to sharif

फोन पर हुई बातचीत में नवाज शरीफ ने ओबामा को अपने न्योते की याद दिलाई थी। उस समय ओबामा ने शर्त रखी ‌थी कि पाकिस्तान में हालात सामान्‍य होंगे, तो वे वहां की यात्रा करेंगे।

शरीफ ने ओबामा से कहा था, पाकिस्तानी नागरिकों की इच्‍छा है कि वे बराक ओबामा का अपने मुल्क में स्वागत करें। ओबामा ने जवाब में कहा था कि पाकिस्तान में हालात सामान्य हो जाएं तो वे आने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने नवाज और ओबामा की बातचीत की जानकारी मीडिया को दी थी। ओबामा के बयान पर वहां की सरकार ने आपत्ति नहीं जताई, लेकिन मीडिया ने सरकार के रवैये और अमे‌रिकी सरकार को आड़े हा‌थों लिया।

पाकिस्तान की मीडिया में नाराजगी

i will visit only if you clear mess obama to sharif

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के राजनी‌तिक हालात को सुरक्षा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मानो नवाज से ये कहा गया हो‌ कि पहले अपने देश के राजनीतिक हालात सामान्य करें।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बातचीत में कश्मीर का एक मुद्दा भी उठाया था।

उन्होंने ओबामा से अपील की थी वे अपनी भारत यात्रा में कश्मीर की मुद्दा जरूर उठाएं। हालांकि व्हाइट हाऊस ने दोनों नेताओं की बातचीत पर जारी बयाना में कश्मीर के मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed