फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I will take bribe: TDP MLA Reddy

टीडीपी विधायक जेसीपी रेड्डी ने कहा, लेंगे घूस

Sun, 25 Oct 2015 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
I will take bribe: TDP MLA Reddy

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) के विधायक जेसी प्रभाकर रेड्डी ने शनिवार को कहा कि वह रिश्वत लेंगे और इस पैसे का इस्तेमाल अपने विधानसभा क्षेत्र में कल्याणकारी कार्यों में करेंगे।

विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि मैं ठेकेदारों से रिश्वत लूंगा लेकिन यह पैसा डिमांड ड्राफ्ट से लिया जाएगा। साथ ही जो लोग मुझे पैसा देंगे, उनके नाम भी बताऊंगा।

यह पैसा मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य की खस्ता वित्तीय हालत ने मुझे यह फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

आंध्र में पैसा नहीं है

I will take bribe: TDP MLA Reddy

मैं व्हाइट मनी लूंगा। आंध्र प्रदेश में पैसा नहीं है। ऐसे में हम विकास कार्यों को कैसे पूरा करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कार्यों को करवा रहे कई ठेकेदारों ने रिश्वत की पेशकश की लेकिन अब तक उन्होंने कुछ नहीं लिया। रेड्डी के भाई जेसी दिवाकर रेड्डी टीडीपी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद हैं।

अब देखना होगा विधायक के बड़े बोल बोलने पर प्रदेश के मुखिया चंद्रबाबू क्या कदम उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed