फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i will marry to rahul gandhi

'मैं राहुल गांधी से ही शादी करूंगी'

Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
i will marry to rahul gandhi

आगरा में महिला थाने में गुरुवार की दोपहर को पहुंची एक युवती ने यह कहकर सबको हैरत में डाल दिया कि उसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी धोखा दे रहे हैं। चार साल से मिलने का समय नहीं दिया है। वह राहुल से शादी करेगी। बचपन से ही वह उन्हें पसंद करती है। उसकी सास (सोनिया गांधी) अच्छी नहीं है। एसओ ने युवती से बातचीत की। समझाने बुझाने के बाद उसके भाई को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


वाकया दोपहर तकरीबन एक बजे का है। सिकंदरा क्षेत्र निवासी 23 साल की एक युवती महिला थाने पहुंची।

उसने एसओ को बताया कि उसके पिता नायब सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। वह हाईस्कूल पास है। पिछले चार साल से राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके लोग मिलने नहीं देते हैं। राहुल उसे बखूबी जानते हैं। उसके पीछे राहुल ने सेटेलाइट सर्चिंग लगा रखा है। उन्हें (राहुल को) उसके बारे में पल-पल की खबर रहती है।

विज्ञापन

'दो बार राहुल गांधी से मिल चुकी हूं'

i will marry to rahul gandhi

एसओ ने पूछा कि वह कितनी बार राहुल से मिली है तो उसने बताया कि वह दो बार मिल चुकी है। पहली मुलाकात चार साल पहले दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुई थी। वह दर्शन करने आए थे। इसके बाद हाल के लोकसभा चुनाव में रामपुर की चुनावी सभा में भी वह उनसे मिलने गई थी। पूरी सभा में राहुल ने उसे देखकर ही भाषण दिया था।

युवती ने बताया कि उसके मौसा रेलवे बोर्ड के जनरल सेकेट्री रहे हैं। उनकी गांधी परिवार में जान पहचान थी। उन्होंने ही उसकी मुलाकात राहुल गांधी से करवाई थी। युवती ने यहां तक कहा कि इंदिराजी ने उसका रिश्ता बचपन में ही राहुल से तय कर दिया था। यही कारण है कि वह राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही है, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है।

एसओ ने युवती से उसके भाई को बुलाकर उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। एसओ ने बताया कि युवती मनोरोगी है। वह इसी तरह की बातें करती है। उसका इलाज चल रहा है। उसे भाई के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed