मणिपुर में हुए हमले के बाद डरी मैरिकॉम, कहा छोड़ दूंगी राज्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते बृहस्पतिवार जब मणिपुर में 18 भारतीय जावनों को उग्रवादियों ने बेरहमी से मार दिया था उस समय पांच बार विश्व चैंपियन मैरी कॉम बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही थी। इस खबर ने उन्हें चिंतित कर दिया और इससे पहले हुई हिंसा याद आने लगी।
वो मणिपुर में हुई इस हिंसा के बाद बहुत चिंतित हैं और अपने तीन बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोच रही है।उनका ये भी कहना है कि वो तो राज्य से बाहर जाने के लिए भी सोच रही हैं।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मैरी कॉम ने कहा कि इस बारे में तय करना बहुत कठिन है कि मैं यहां रहूं या फिर यहां से किसी और राज्य में चली जाऊं। मैं हमेशा डर के साये में नहीं रह सकती।
खतरनाक है ऐसा माहौल
उन्होंने कहा कि अगर समस्या बढ़ती रही तो मैं यह राज्य छोड़ दूंगी। उन्होंने कि इस तरह के हमले से हम सभी बहुत डरे हुए हैं। मैरी कॉम ने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि जब मैं छोटी थी तो मैंने देखा है कि कठिन परिस्थितियों का सामना करना बहुत कठिन है।
उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे को मारना बंद करना होगा। मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक ऐसी समस्याएं देखी हैं। अगर हमेशा ऐसे ही माहौल बना रहे तो हमारा जीवन में कई और दिक्कतें ला देता है। पिछले कुछ सालों से ये कम हुआ था लेकिन अब ये फिर शुरु हो रहा है जो खतरनाक है।