फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I will do everything according to the rules of the Govt, says Hema Malini on land allotment issue

जमीन आवंटन पर बोलीं हेमा, जब मिला ही नहीं तो पैसे कैसे दूंगी?

Mon, 01 Feb 2016 04:52 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
I will do everything according to the rules of the Govt, says Hema Malini on land allotment issue

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उन सभी आरोपों के खारिज कर दिया है जिसमें एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उन्होंने नृत्य अकादमी खोलने के लिए गलत तरीके से जमीन हथियाई है।

विज्ञापन


हेमा ने एक पत्रकार वार्ता बुलाकर इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'अरे मेरे हाथ में जमीन आएगा तब न मैं दूंगी। एक बार मेरे हाथ में आ जाए, मैं सरकारी नियमों के तहत भुगतान करूंगी। मुझे तो अब ये पता ही नहीं है कि मुझे कितने रूपये देने हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि हेमा मालिनी एक प्रसिद्ध नृत्यांगना भी हैं और देश में शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने के लिए एक नृत्य अकादमी खोलना चाहती हैं। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के अंधेरी इलाके में जमीन भी मुहैया करा दी है। इसी जमीन को लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने यह दावा किया कि हेमा ने गलत तरीके से उस जमीन को हथिया लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में नहीं मुंबई में खुलेगा अकादमी

I will do everything according to the rules of the Govt, says Hema Malini on land allotment issue

हेमा से जब यह सवाल पूछा गया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में नृत्य अकादमी क्यों नहीं खोलती? तो इस उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'मैं इस जमीन के लिए बीस साल से कोशिश कर रही हूं। मैं मुंबई में कई साल संघर्ष किया और अब मुझे मथुरा में अकादमी खोलना चाहिए?'


हेमा ने कहा कि ऐसे शास्त्रीय नृत्य अकादमी के खुलने से मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र को गर्व होगा। हमारे देश को पश्चिमी सभ्यता ने प्रभावित किया है इसलिए यह जरूरी है कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए और इसमें मैं अपना योगदान दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed