फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i will burn print of vishwroopam in front of jayalalithaa's office says kamal hassan

'जयललिता के ऑफिस के सामने जलाऊंगा विश्वरूपम'

Thu, 31 Jan 2013 03:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
i will burn print of vishwroopam in front of jayalalithaa's office says kamal hassan

फिल्म 'विश्वरूपम' पर लगे प्रतिबंध से आहत कमल हासन ने कहा है कि वे प्रतिबंध के विरोध में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के दफ्तर के सामने फिल्म के तमिल वर्जन के प्रिंट जलाएंगे। अपनी फिल्म को लेकर हो रहे विवाद को कमल ने 'क्रिएटिव अबॉर्सन' करार दिया है।

विज्ञापन


एक समाचार पत्र से बातचीत में कमल ने कहा है कि सरकार में बैठे लोग मेरे बच्चे को जन्म लेने से पहले ही मार देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार तब तक आराम से नहीं बैठेगी जब तक मुझे आर्थिक रूप से बर्बाद न कर दे। कमल ने कहा कि वे आर्थिक बर्बादी का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन दबाव के आगे झुकेंगे नहीं।
विज्ञापन


कमल ने बताया कि फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने जयललिता से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मामला कोर्ट में होने की बात कहकर मिलने से इनकार कर दिया। कमल हासन ने कहा कि विश्वरूपम का मुद्दा फिल्म की रिलीज से दूर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मुझे आर्थिक रूप से बर्बाद करने की साजिश है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मैं इसके बाद कोई और फिल्म न बनाऊं। कमल हासन ने कहा कि यह मुझ पर तार्किक व बौद्धिक हमला है और मैं उसका जवाब उसी से दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed