फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   "I was not accept the terms of David

'दाऊद की शर्तें मुझे मंजूर नहीं थीं'

Sun, 05 Jul 2015 02:21 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
"I was not accept the terms of David

भले ही मुंबई में अंडरवर्ल्ड अब खत्म हो चुका हो, लेकिन दाऊद इब्राहिम के बहाने फिर उसकी चर्चा शुरू हो गई है। राम जेठमलानी ने खुलासा किया है कि दाऊद इब्राहिम आत्मसमर्पण के लिए तैयार था, लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ऐसा नहीं चाहते थे। शरद पवार ने भी यह बात स्वीकारी है और कहा है कि आत्मसमर्पण के बदले दाऊद की शर्तें उन्हें मंजूर नहीं थीं।   

विज्ञापन

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शनिवार को स्वीकार किया कि वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण का प्रस्ताव हमारे सामने रखा था, लेकिन दाऊद की शर्तें उन्हें मंजूर नहीं थी। उन्होंने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण के मामले में जेठमलानी सच कह रहे हैं, पर उस प्रस्ताव में दाऊद को घर में रहने देने की शर्त रखी गई थी।
विज्ञापन

 

'जेठमलानी ने दिया था अंडरवर्ल्ड डॉन के आत्मसमर्पण का प्रस्ताव'

"I was not accept the terms of David

मुंबई में सन 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में जिसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो, उस आरोपी की शर्तें कैसे मानी जा सकती थी। एनसीपी सुप्रीमो ने जेठमलानी को जवाब दिया कि इस देश में कानून है, जिसका सभी को पालन करना होता है। वह चाहे दाऊद इब्राहिम हो या कोई और।

हालांकि पवार ने दाऊद से संबंधित कई सवालों का जवाब नहीं दिया। दाऊद के सबसे करीबी छोटा शकील ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सबसे पहले दाऊद के आत्मसमर्पण करने की बात का खुलासा किया था।

उसने कहा था कि दाऊद इब्राहिम समर्पण के लिए तैयार था। इस बारे में उसने लंदन में राम जेठमलानी से बात की थी, लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ने नहीं चाहा कि दाऊद आत्मसमर्पण करे।

जेठमलानी के मुताबिक दाऊद ने उनसे कहा था कि उसने मुंबई में बम विस्फोट नहीं कराए थे। वह भारत आने के लिए तैयार है बशर्ते उसके साथ अच्छा व्यवहार हो।

दाऊद ने कहा था कि उसके देश लौटने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलिस उसके साथ पूछताछ में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं करेगी।

सारी कानूनी प्रक्रिया के दौरान उसे घर में ही नजरबंद रखा जाएगा। जेठमलानी का कहना है कि इस बारे में शरद पवार को पत्र लिखा था लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed