{"_id":"87ace3c2640f947e33c1ff2d781bc8ce","slug":"i-was-mentally-tortured-in-bjp-says-atal-bihari-vajpayee-s-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल की भतीजी ने कहा, बीजेपी ने मुझे प्रताड़ित किया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अटल की भतीजी ने कहा, बीजेपी ने मुझे प्रताड़ित किया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने आरोप लगाया है कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।
करुणा शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मुझे मानसिक रूप से काफी परेशान कर रख था, इसी कारण से मुझे बीजेपी से इस्तीफा देना पड़ा। शुक्ला जंजगीर संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे का यह कतई मतलब नहीं है कि मैं अगले छत्तीसगढ़ चुनाव में बेलतारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रही हूं।
बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी शुक्ला ने कहा कि हरेक पार्टी कार्यकर्ता का यह अधिकार होता है कि वह पार्टी से टिकट की मांग करे लेकिन टिकट देना या ना देना पार्टी के ऊपर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया और उनसे किसी भी बात पर राय भी नहीं मांगी जाती थी। उन्होंने आगे कहा कि टिकट उनके लिए कभी मुद्दा रहा ही नहीं। वह 1993 में पहले विधायक उसके बाद 2004 में पार्टी की ओर सांसद भी चुनी जा चुकी हैं।
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कभी कांग्रेस में शामिल होंगी, उन्होंने कहा कि वह ऐसा कभी नहीं करेगी। शुक्ला ने कहा कि उन्हें पहले से ही कई दलों से ऑफर मिलता रहा है कि वह बीजेपी छोड़ हमारी पार्टी में शामिल हो जाएं लेकिन अब जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया तब भी वो किसी भी दल के साथ नहीं जाएंगी।