चापलूसी की वजह से बनाया गया राज्यपाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एचआर भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि पार्टी में चापलूसी की वजह से उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया। 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया था।
इसके तुरंत बाद ही उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। हालांकि, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस मामले में किसी तरह की भूमिका से इनकार किया।
उन्होंने कहा, ‘राज्यपाल बनने के नजरिये से मैं सबसे अयोग्य व्यक्ति था। मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कोई आक्षेप नहीं लगा रहा। लेकिन, कुछ ऐसे चापलूस हैं जिन्होंने अच्छे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंदिरा गांधी ने ऐसा कभी नहीं किया।’
मेरा अपमान किया
एक पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये बातें कही।
कर्नाटक
में अपने राज्यपाल रहने के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि यह पद
सम्मान की मांग करता है और इसे संविधान की तरफ से कुछ जिम्मेदारियां दी गई
हैं।
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे राज्यपाल बना दिया, नियुक्ति की और फिर
मेरा अपमान किया। आप लोगों की नियुक्ति करते हैं और उन्हें कुछ और समझ लेते
हैं। इससे क्या फायदा।’