{"_id":"3d9772a4-d10e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"i-was-first-person-to-support-narendra-modi-says-yaswant-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत के सुर बदले, मोदी की पीठ थपथपाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यशवंत के सुर बदले, मोदी की पीठ थपथपाई
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान देने के बाद विरोधियों के सुर बदलने लगे हैं।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को उमा भारती ने गोवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर अपनी सफाई पेश की थी तो रविवार को वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के भी सुर बदल गए।
यशवंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की मांग करने वालों में वह पहले नेता थे। वह व्यक्तिगत कारणों से गोवा नहीं गए, हालांकि उन्होंने व्यक्तिगत कारण का उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन
'मुझे नमो-निया नहीं, गोवा न जाने के और भी कारण'
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को गोवा नहीं जाने के संबंध में सिन्हा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि था कि उन्हें 'नमोनिया' नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
यशवंत सिन्हा ने विवाद का ठीकरा उमा की तरह ही मीडिया पर फोड़ दिया।
इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साफ किया है कि अस्वस्थ होने की वजह से वे गोवी में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को उमा भारती ने भी पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर गोवा न आने की सफाई दी थी। उन्होंने भी मीडिया पर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाते हुए राजनाथ के हर फैसले पर साथ देने की घोषणा की थी।