फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I underestimated to modi says fareed zakaria

इंटरव्यू लेकर मोदी पर फिदा हुए फरीद

Sat, 20 Sep 2014 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Sep 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
I underestimated to modi says fareed zakaria

अपनी अमेरिका यात्रा से पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अंग्रेजी चैनल को अपना पहला इंटरव्यू दिया। उनका यह इंटरव्यू पत्रकार फरीद जकारिया ने लिया।

विज्ञापन


मोदी के इंटरव्यू से फरीद जकारिया इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने ब्लॉग में मोदी को सबसे तेज दिमाग वाला नेता कहा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ब्लॉग के माध्यम से ऐसी कई बातें लिखी हैं जो प्रधामंत्री मोदी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए लिखा है कि 'अब तक मैं जिन नेताओं में से मिला हूं उनमें 64 वर्षीय मोदी सबसे ज्यादा ऊर्जावान, दूरगामी सोच का और बहुत ही सकारात्मक सोंच के नेता दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि उन्होंने मोदी को मिलने से पहले अंडरएस्टीमेट किया था (कम करके आंका था) लेकिन मिलने के बाद उनके विचार बिल्कुल बदल गए।

मुस्लिमों पर बयान से चर्चा में रहा यह इंटव्यू

I underestimated to modi says fareed zakaria

नरेंद्र मोदी के साथ हुआ फरीद जकारिया का यह इंटरव्यू इस वजह से ज्यादा चर्चा में रहा कि मोदी ने मुसलमानों को लेकर ऐसा बयान दिया जो उनके ही पार्टी नेताओं की विचारधारा से ‌एकदम अलग है।

इस इंटरव्यू में मोदी ने भारत में अलकायदा के पांव पसारने के प्रयासों के सवाल पर कहा कि भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान देश के लिए जिएगा और देश लिए मरेगा।

इसलिए बयान को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मोदी की एक ऐसे वक्त में अच्छी पहल बता रहे हैं जब उनकी ही पार्टी के कुछ नेता लोगों के बीच में लव जेहाद जैसे मुद्दों को ज्यादा तूल देकर समाज को संप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ लोग इसे अमेरिका जाने से पहले वहां के मुसलमानों को खुश करने के रूप में देख रहे हैं क्योंकि अमेरिका में काफी संख्या में मुसलमान रहते हैं। हालांकि उनके इस बयान के बाद पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मोदी ड्रामा नहीं करना चा‌हते'

I underestimated to modi says fareed zakaria

फरीद जकारिया ने मोदी के बारे में आगे कहा है कि मोदी ड्रामा करने यानी दिखावे पर भरोसा नहीं करते। नरेंद्र मोदी कहने की बजाए करने में भरोसा करते हैं। जकारिया ने लिखा है कि मोदी को लोगों का स्पष्ट समर्थन मिला है। कुछ समय पहले अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से मना किया था इसे लेकर भी उनके मन में कोई बुरा भाव नहीं है।

उन्होंने लिखा है क‌ि मोदी अखंड भारत के नेता बनना चाहते हैं। मोदी जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं चाहते।

गौरतलब है कि मोदी 29 सितंबर को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच रहे हैं जहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बराक ओबामा से मोदी की यह पहली मुलाकात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed