जयप्रकाश नारायण, गांधी और अन्ना की तरह ही बेवकूफ थे: काटजू
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण पर एक विवादित टिप्पणी की है। उनका कहना है कि लोकनायक भी महात्मा गांधी और अन्ना हजारे की तरह ही बेवकूफ थे।
अपने विवादित बयानों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने जय प्रकाश (जेपी) नारायण के 113वीं जयंती वाले दिन ही अपने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने जेपी को महात्मा गांधी और अन्ना की तरह ही बेवकूफ बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज तथाकथित 'लोक नायक' जय प्रकाश नारायण की जयंती है।
काटजू ने लिखा, मैं जानता हूं कि लोग मेरे इस बयान के लिए मेरी आलोचना करेंगे, लेकिन जय प्रकाश नारायण के बुद्धि के बारे में मेरी बड़ी ही खराब राय है। दरअसल, उस आदमी के देश में बड़े पैमाने पर व्याप्त समस्या के समाधान के लिए उनके पास कोई वैज्ञानिक विचार नहीं थे।
क्या हुआ संपूर्ण क्रांति का?
उन्होंने आगे लिखा कि 1954 में जेपी एक और मूर्ख विनोवा भावे के शिष्य बन गए। उन्होंने भावे के बारे कई और बाते कहीं। काटजू ने लिखा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि उन्होंने निरंकुश और ताकत की भूखी इंदिरा गांधी के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की अगुवाई की लेकिन जब जनता पार्टी सत्ता में आई तो क्या हुआ? क्या हुआ उस बहु प्रचारित 'संपूर्ण क्रांति' का? वह सब हवा में गायब हो गया और अपने पीछे अपने लालू यादव, नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, राम बिलास पासवान जैसे शिष्यों को छोड़ गया जिन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया।
The Lok NayakToday is the birth anniversary of Jai Prakash Narayan, the so called 'Lok Nayak'. I know I will be...
Posted by Markandey Katju on Sunday, October 11, 2015
काटजू के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हो रही है। हालांकि, कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं।