{"_id":"63329180-57e0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-never-post-on-facebook-saying-sonia-witch-says-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फेसबुक पर 'डायन' वाली पोस्ट मेरी नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फेसबुक पर 'डायन' वाली पोस्ट मेरी नहीं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 06 Jan 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि फेसबुक की उस पोस्ट को फर्जी बताया जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से 'डायन' बताया गया था।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा है कि फेसबुक की जिस प्रोफाइल की पोस्ट के आधार पर एक एक अंग्रेजी अखबार ने उनके खिलाफ खबर लिखी है, वह फर्जी है।
उन्होंने कहा कि अखबार ने खबर लिखे जाने से पहले मेरी टिप्पणी भी नहीं ली और न ही बयान की पुष्टि की।
गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार ने अनुराग ठाकुर के फेसबुक अकाउंट पर डाले गए पोस्ट के आधार पर रिपोर्ट दी थी कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से 'डायन' कहा है।
विज्ञापन
अखबार के मुताबिक, अनुराग ठाकुर के पोस्ट में सोनिया गांधी के साथ-साथ फिल्मकार महेश भट्ट, अभिनेत्री व मॉडल शर्लिन चोपड़ा, सनी लियोनी और पूनम पांडे समेत कई लोगों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
ठाकुर के पोस्ट में लिखा था, इंडिया और भारत में फर्क यह है कि इंडिया में फिल्म डर्टी पिक्चर को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। इंडिया वह है, जहां महेश भट्ट अपनी बेटी के साथ सेक्स करने की बात करता है।
इंडिया वह है, जहां शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाकर कहती है कि आज मेरे पिता जिंदा होते तो उन्हें मुझ पर गर्व होता।
इंडिया वह है जहां मीडिया पॉर्नस्टार का जन्मदिन मनाता है। इंडिया वह है, जहां पूनम पांडे कपड़े उतारने के बारे में खुलकर बात करती है।
इस पोस्ट में आखिरी पंक्ति काफी भड़काऊ थी। इसमें कहा गया कि इंडिया वह जगह है, जहां देश के बड़े नेता एक 'डायन' के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।
अखबार के मुताबिक यह बातें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संदर्भ में कही है। हालांकि बाद में ठाकुर के अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया।