फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i like to eat beef, who can stop me, katju said

काटजू बोले, ‘मैं गोमांस खाता हूं, मुझे कौन रोकेगा’

Sun, 04 Oct 2015 09:43 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
i like to eat beef, who can stop me, katju said

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मारकंडेय काटजू के गाय को लेकर दिए गए बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में एक कार्यक्रम में आमंत्रित जस्टिस काटजू ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि घोड़ा और कुत्ते की तरह गाय भी एक जानवर है। मैं उसे मां नहीं मानता। आखिर कोई यह तो बताए कि एक जानवर इंसान की मां कैसे हो सकती है।
विज्ञापन


प्रेस कौंसिल के चेयरमैन रह चुके जस्टिस काटजू ने कहा कि अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में लोग गोमांस खाते हैं तो क्या वहां प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजनेता किसी की इच्छाओं को रोकने वाले कौन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं गोमांस खाता हूं और आगे भी खाता रहूंगा'

i like to eat beef, who can stop me, katju said

काटजू ने कहा कि गाय को मां बताना बेवकूफी की बातें हैं। लोगों में अक्ल नहीं है। मैं गोमांस खाता हूं और आगे भी खाता रहूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता। दादरी की घटना पर पूछे गए सवाल के जवाब में जस्टिस काटजू ने कहा कि दादरी जैसी घटनाएं राजनीतिक लोगों की शिकार हो जाती हैं। देश के नेता निकम्मे, नीच और चोर हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को फांसी दे देनी चाहिए। दादरी की घटना की निंदा होनी चाहिए। निरीह लोगों को पकड़कर मारने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मगर राजनेता वहां वोट की राजनीति कर रहे हैं और जनता को बरगला रहे हैं। नेताओं ने देश को लूट लिया है। इन लुटेरों को फांसी होनी चाहिए।

बीएचयू में छात्रों ने विरोध में लगाए नारे
आईआईटी बीएचयू के एक सेमिनार में शामिल होने पहुंचे जस्टिस काटजू को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। सेमिनार हाल के बाहर गाय को लेकर दिए गए बयान से नाराज छात्रों ने काटजू के खिलाफ नारे भी लगाए। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को खदेड़ा। विवाद की आशंका को देखते हुए सेमिनार स्थल पर तीना थानों की फोर्स भी बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed