फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i have no fear of threats

कुलकर्णी बोले 'मुझे सरकार से कोई शिकायत नहीं'

Tue, 13 Oct 2015 09:06 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
i have no fear of threats

भाजपा की दिग्गज जोड़ी अटल-आडवाणी के करीबी रहे सुधींद्र कुलकर्णी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कूसरी की पुस्तक के लोकार्पण से पहले शिवसैनिकों ने उनके चेहरे पर काली पोत दी। इस बारे में अमर उजाला ने उनसे बात की।
विज्ञापन


शिवसैनिकों ने आपको ही निशाना क्यों बनाया?

वे हमें धमकियां दे रहे थे। शिवसैनिक लगातार कार्यक्रम न होने देने का हवाला देकर डरा रहे थे, लेकिन हमने उनकी धमकी को नहीं माना। मानेंगे भी नहीं। हमारा कार्यक्रम चल रहा है। इसे रोकेंगे भी नहीं और यह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आपको ही निशाना बनाया?

(हंसते हुए) कार्यक्रम कर रहे थे। एक बात और जितना आतंकवाद पर वह संवेदनशील हैं, उससे कहीं कम हम नहीं हैं, लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि कोई पाकिस्तानी भारत नहीं आएगा, भारत के लोग पाकिस्तान नहीं जाएंगे। सभी तरह से संबंध खत्म हो जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार से सुरक्षा नहीं मिल पाई?

i have no fear of threats
आपको धमकी कब मिली थी?

तीन-चार दिन पहले से कार्यक्रम को रद्द करने के लिए कहा जा रहा था।

क्या महाराष्ट्र सरकार से सुरक्षा नहीं मिल पाई?

नहीं, ऐसा नहीं है। सरकार से कोई शिकायत नहीं है। सुरक्षा का अच्छा बंदोबस्त है। इसके लिए हम राज्य सरकार को दोषी नहीं ठहरा सकते।

फिर चूक कहां हुई। क्या आपने सरकार को धमकी के बारे में नहीं बताया था या कुछ और?

(हड़बड़ाते हुए) बाद में बात कर ली जाएगी। अभी कार्यक्रम का समय हो रहा है (फोन काट दिया)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed