फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I have been used as excuses says honey singh

हनी सिंह ने चुप्पी तोड़ी, सरकार पर लगाया फंसाने का आरोप

Thu, 03 Jan 2013 08:17 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
I have been used as excuses says honey singh

रैपर हनी सिंह ने उनके कुछ गानों में अश्लील शब्दों के प्रयोग को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार बुधवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने यहां कहा कि इस पूरे प्रकरण में मुझे एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। पंजाबी गायक के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


इस पूरे विवाद पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखते हुए हनी सिंह ने कहा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, वह बहाने के लिए हो रहा है, और उन्हें एक बहाना मिल गया। बधाई हो! मुझ पर आरोप लगाने से पहले सरकार पर आरोप लगाना चाहिए क्योंकि उसने शुरुआत में ही बलात्कारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि मैंने अपने करियर की शुरुआत में गलत चुनाव किए थे, लेकिन अब मेरा संगीत बिल्कुल सही दिशा में है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती बस में गैंगरेप की घटना के बाद उपजे विरोध के चलते हनी सिंह को नए साल पर एक होटल में आयोजित अपने शो को भी मजबूरत रद्द करना पड़ा था। 28 वर्षीय हनी सिंह फिल्म कॉकटेल में गाए अपने गानों से सुर्खियों में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed