फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I have been beaten up, manhandled, dragged and arrested: Yogendra Yadav

पुलिस ने मुझे घसीटा, पीटा और मारा: योगेंद्र यादव

Tue, 11 Aug 2015 08:57 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
I have been beaten up, manhandled, dragged and arrested: Yogendra Yadav

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांति पूर्वक सत्याग्रह कर रहे स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव और अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि हम शंति पूर्वक जंतर-मंतर पर बैठे हुए तभी संसद मार्ग पुलिस थाने की पुलिस ने आकर हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि यहां तक की मुझे घसीटा, पीटा और मारा भी गया।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर पुलिस ने जबरदस्ती मुझे घसीटते हुए पुलिस की वेन में डाल दिया। अभी तक मुझे यह नहीं पता चल पाया है कि मेरा अपराध क्या है? इससे पहले योगेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी कि किसानों की तरफ से शांतिपूर्वक सत्याग्रह किया जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'आखिर हमने गुनाह क्या किया था'

I have been beaten up, manhandled, dragged and arrested: Yogendra Yadav

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पुलिस कह रही है कि हमें गिरफ्तार किया गया है और अब हमें जेल भेजा जाएगा। मुझे अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि आखिर हमने गुनाह क्या किया था। मुझ सहित 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्या ये शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की सजा है? हमने ऐसे प्रदर्शन किया जिसम ट्रेफिक तक में कोई समस्‍या पैदा नहीं हुई। तो फिर क्यों हमारे साथ इस तरह का बुरा बर्ताव किया जा रहा है।

योगेंद्र यादव और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण जब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने सवाल किया कि इन लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया। तो पुलिस ने कोई भी जवाब नहीं ‌दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed